Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

हमास को नहीं कर पाएंगे खत्म…इजराइल में सीक्रेट लेटर से हड़कंप, मोसाद से है कनेक्शन

इजराइल में दिन बा दिन बंधकों को रिहा कराने वाले प्रदर्शन तेज होते जा रहे हैं. जंग 18 महीने बीत जाने के बाद भी इजराइल सभी बंधकों को रिहा करा पाने में नाकाम रहा है और अपने ऑपरेशन के जरिए लगभग 4-6 बंधकों को ही रिहा करा पाया है, बाकि बंधक कूटनीतिक तरीके से रिहा किए गए हैं.

इजराइल ने सीजफायर तोड़ते हुए एक बार फिर गाजा में हमले शुरू कर दिए हैं. जिसके बाद बंधकों के परिवारों में बंधकों के भविष्य को लेकर चिंता बढ़ गई है और वह इजराइल की सड़कों पर बंधक डील और युद्ध विराम की मांग कर रहे हैं. अब इसमें मोसाद और IDF के पूर्व अधिकारी जुड़ते जा रहे हैं.

इजराइल के सैन्य अधिकारी भी जंग के खिलाफ

पूर्व मोसाद सदस्यों के साथ-साथ पूर्व IDF पैराट्रूपर्स, डॉक्टर और एक विशिष्ट सैन्य कार्यक्रम के स्नातकों ने वायु सेना के दिग्गजों और रिजर्व सैनिकों के साथ एक पत्र लिखा है, जिसमें सरकार से गाजा में हमास की ओर से बंधक बनाए गए लोगों की वापसी को प्राथमिकता देने का आह्वान किया गया है, भले ही इसके लिए युद्ध को खत्म करना पड़े.

रविवार को जारी मोसाद पत्र पर 250 से ज्यादा लोगों ने साइन किए हैं, ये पत्र पूर्व शीर्ष बंधक वार्ताकार डेविड मीदान ने संगठित किया और इसमें सुरक्षा सेवा के पूर्व प्रमुख डैनी याटोम , एफ्राइम हैलेवी और तामिर पार्डो भी शामिल हैं. जिससे पता चलता है कि इजराइल के अंदर ही बंधकों के परिवारों के साथ-साथ आम नागरिक और सैन्य अधिकारी भी जंग के खिलाफ हो गए हैं.

पत्र में क्या लिखा है?

पत्र में कहा गया है कि हमारा मानना है कि लड़ाई जारी रहने से बंधकों और हमारे सैनिकों की जान को खतरा है और इस पीड़ा को खत्म करने वाले समझौते पर जल्द पहुंचना चाहिए. पत्र में लिखा है, “हम सरकार से साहसी निर्णय लेने और देश और उसके नागरिकों की सुरक्षा के लिए जिम्मेदारी से काम करने का आह्वान करते हैं.”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.