Logo
ब्रेकिंग
बैतूल बनेगा खेलो का हब, कुकरु को मिनी शिमला बनाने की तैयारी,हेमंत खंडेलवाल के प्रयास रंग लाए, मिली 4... जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा का संदेश लेकर आगे बढ़ा रक्तदान अभियान, सनातनी विनोद कुमार बिंदल के मंदिर... सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल बना बैतूल का नंबर 1 को-एड डे स्कूल, एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 202... बैतूल में SevaMitra की शुरुआत, अब घर बैठे बुक करें होम सर्विस फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच...
Seva Mitra
Header Ad

Users को बड़ा झटका, बंद होने जा रही ये Famous App, कहीं आप तो नहीं करते Use

लोगों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार माइक्रोसॉफ्ट ने लोकप्रिय वीडियो कॉलिंग प्लेटफॉर्म स्काइप (Skype) को बंद करने का फैसला किया है। कंपनी ने ऐलान किया है कि 5 मई से स्काइप पूरी तरह से बंद हो जाएगा। वहीं कंपनी का कहना है कि स्काइप बंद होने के बाद ज्यादा फोक्स माइक्रोसॉफ्ट टीम्स (Microsoft Teams) पर रखा जाएगा, जिसे पहले से भी ज्यादा पावरफुल बनाया जा रहा है।

वहीं अगर आप स्काइप से माइक्रोसॉफ्ट टीम्स पर स्विच करते हैं, तो आपका सारा डेटा ट्रांसफर हो जाएगा। माइक्रोसॉफ्ट टीम्स को 2017 में लॉन्च किया गया था और तब से इसे लगातार अपडेट किया जा रहा है।

बता दें कि स्काइप को 2003 में लॉन्च किया गया था और 2011 में माइक्रोसॉफ्ट ने इसे अधिग्रहित कर लिया था। कई वर्षों तक यह वीडियो कॉलिंग के लिए प्रमुख ऐप थी पर माइक्रोसॉफ्ट ने धीरे-धीरे इसके कई फीचर्स हटा दिए। अब माइक्रोसॉफ्ट ने 22 साल बाद स्काइप को पूरी तरह से बंद करने का फैसला किया है और वीडियो कॉलिंग और आधिकारिक काम के लिए माइक्रोसॉफ्ट टीम्स को एक नया विकल्प बनाने की दिशा में काम कर रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.