Logo
ब्रेकिंग
फेल करने की धमकी देकर छात्राओं से किस करता था शिक्षक, हंगामे के बाद एफआईआर 1984 सिख-विरोधी दंगों के दोषी पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का 80 साल की उम्र में निधन, तिहाड़ से... राजीव गांधी की जयंती पर PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि, सोनिया-राहुल और खरगे ने 'वीर भूमि' पर अर्पित किए ... 'वंदे मातरम्' पर सियासी घमासान: अमित शाह बोले- 2 छंद गाने का कांग्रेस का फैसला देश विरोधी, वेणुगोपाल... तेलंगाना के सिद्दिपेट में भीषण सड़क हादसा: 20 फीट गहरे कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 4 लोगों की... उत्तराखंड में PMAY-U को मिली नई रफ्तार, दिसंबर तक 15 हजार परिवारों को मिलेगी पक्की छत प्रयागराज में भारी बारिश से हाहाकार: सड़कों पर भरा पानी, जलभराव पर इलाहाबाद हाई कोर्ट सख्त; DM और नग... हमीरपुर में फूड रेड के दौरान हड़कंप: SDM के कहने पर दुकानदार ने अपनी ही दुकान की मिठाई खाने से किया ... गोमतीनगर में दिल दहला देने वाला तिहरा हत्याकांड: पत्नी और बहन की हत्या के बाद मैनेजर ने की खुदकुशी दिल्ली मास्टर प्लान-2047 को केंद्र की मंजूरी: 40 लाख नए फ्लैट्स, नरेला एजुकेशन हब और मेट्रो विस्तार ...
Header Ad

National Highway पर मौत से खेल रहे वाहनों को पुलिस ने घेरा, दी Warning

0

गुरदासपुर: अमृतसर-जम्मू नेशनल हाइवे पर बबरी बायपास चौक के पास हाईटेक नाके के सामने रोजाना ही गलत दिशा से आकर मौत से खेलते वाहन चालकों को घेरकर ट्रैफिक पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान दोपहर बाद ट्रैफिक इंचार्ज सतनाम सिंह अपनी टीम के साथ इस चौक में काफी समय मौजूद रहे, जिन्होंने हाईटेक नाके पर बटाला वाली साइड से उल्टी दिशा में आने वाले वाहन चालकों को घेरकर न केवल कड़ी चेतावनी दी बल्कि उन्हें ध्यान के साथ होने वाले इस खतरे को रोकने की अपील भी की।

इसके साथ ही कई वाहन चालकों पर मौके पर चालान भी काटे गए। ट्रैफिक इंचार्ज सतनाम सिंह ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस बार-बार लोगों से अपील कर रही है कि वे गलत दिशा में आकर अपनी और दूसरों की जान-माल को खतरे में न डालें। आज पुलिस ने कुछ ही समय में कई वाहन चालकों को रोककर कार्रवाई की। उन्होंने कहा कि पुलिस की लगातार निगरानी रहेगी और आने वाले समय में अगर कोई भी व्यक्ति गलत दिशा से आता पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.