
छिंदवाड़ा। जहरीले कफ सिरप कांड के बाद खाद्य एवं औषधि विभाग की कार्रवाई से नाराज छिंदवाड़ा जिला औषधि विक्रेता संघ ने जिले भर में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है।
संघ की इस हड़ताल के चलते जिले की 1100 से अधिक होलसेल और रिटेल दवा दुकानें पूरी तरह से बंद हैं, जिससे आम जनता की परेशानी अपने चरम पर पहुँच गई है।
