Logo
ब्रेकिंग
सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित
Header Ad

केक काटा, फिर खून बहाया! इंदौर में सड़क पर जन्मदिन मनाने को लेकर हुआ विवाद, युवक पर चाकू हमला

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के मुसाखेड़ी क्षेत्र के राम नगर इलाके में सड़क पर खुलेआम जन्मदिन मनाना एक बड़े विवाद का कारण बन गया। वायरल हुए एक वीडियो में देखा गया कि अमन नामक युवक का जन्मदिन खतरनाक चाकू से केक काटकर मनाया जा रहा था। इसी दौरान रास्ते से गुजर रहे कृष्णा जायसवाल ने सड़क पर जन्मदिन मनाने का विरोध किया, तो आरोपियों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया।

दरअसल, कृष्णा के विरोध करने पर अमन और उसके साथी धीरज और दीपक ने मिलकर उस पर हमला कर दिया। आरोपियों ने कृष्णा के चेहरे पर चाकू से वार किया, जिससे उसके होंठ और ठुड्डी पर गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

 सूचना मिलते ही आजाद नगर पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपी — अमन, धीरज और दीपक — को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान तीनों आरोपी माफी मांगते नजर आए। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.