Logo
ब्रेकिंग
सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित
Header Ad

कांग्रेस नेता को नहीं भाया सिंगरौली CSP के बोलने का तरीका, ‘तुम’ कहने पर नाराज हुए महामंत्री

0

सिंगरौली: मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में पदस्थ पुलिस अधिकारी पुन्नू सिंह परस्ते के बात करने का तरीका अब लोगों को नहीं भा रहा है। यह दूसरा मौका है। कुछ महीने पहले एक पत्रकार से भी CSP द्वारा अभद्र तरीके से बात किए जाने का मामला सामने आया था। इस बार एक कांग्रेस नेता को CSP के बात करने का तरीका पसंद नहीं आया है।

कांग्रेस के जिला महामंत्री उपेंद्र द्विवेदी सोमवार को परसौना में प्रदर्शन में शामिल होने गए थे। उन्होंने बताया कि तिराहे पर उनकी गाड़ी खड़ी देख CSP ने उन्हें तेज आवाज में ‘तुम’ कहकर गाड़ी साइड करने को कहा। इस दौरान अधिकारी ने उन्हें उंगली भी दिखाई।

उपेंद्र द्विवेदी ने बताया कि CSP के बोलने का यह तरीका उनको ना गवार गुजरा। प्रदशर्न से वापस आने के बाद वीडियो के माध्यम से कांग्रेस नेता ने अपनी बात भी सबके सामने रखी। हालांकि सीएसपी ड्यूटी पर थे। उन्होंने गाड़ी साइड करने के लिए ही कहा था। फिलहाल CSP के बात का यह तरीका कांग्रेस नेता को अच्छा नहीं लगा। उनका मानना है कि सीएसपी एक जिम्मेदार पद पर हैं और उनके बात करने का सलीका ऐसा नहीं होना चाहिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.