Logo
ब्रेकिंग
Bihar Crime News: कैमूर में जमीन के पैसों के विवाद में जिंदा जलाए गए फौजी की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ... Gaya Pitru Paksha Mela 2026: गया में ऑनलाइन पिंडदान और टूरिज्म पैकेज पर विवाद, पंडा समाज ने जताई कड़... Nashik Illegal Tree Felling: नासिक में विज्ञापन बोर्ड के लिए काटे गए 50 से ज्यादा पेड़, विज्ञापन कंप... Ashirwad Ka Diya Campaign: पीएम मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी से लेकर कोलकाता तक जलाए गए दीये, सीएम योग... Kurnool Ganesh Visarjan News: गणपति बप्पा को वापस मांगते हुए रोता दिखा बच्चा, वीडियो सोशल मीडिया पर ... Syrian Politics Update: बशर अल-असद के जाने के बाद नई संसद का ऐतिहासिक कदम; काउंटर-टेररिज्म कोर्ट को ... Japan Bear Crisis: जापान में क्यों बढ़ रहा है भालुओं का खतरा? सरकार ने उठाया बड़ा प्रशासनिक कदम US Russia Sanctions Bill: अमेरिका के नए प्रतिबंध बिल पर भड़का रूस; क्रेमलिन बोला- यूक्रेन शांति वार्... Shergarh Mathura News: हाईटेंशन लाइन से छुआ बोरिंग का पाइप, करंट लगने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत और... DM Avinash Singh Action in Bareilly: राजस्व वसूली में गबन पर गाज, मीरगंज और फरीदपुर तहसील में प्रशास...
Header Ad

कर दो गांवों को खाली, DC ने आदेश किए जारी, डराने लगा भाखड़ा डैम

0

रूपनगर: पंजाबवासियों के लिए अहम खबर सामने आई है। दरअसल, विश्वप्रसिद्ध भाखड़ा डैम में पानी का स्तर 1679.24 फीट तक पहुंच गया है, जो खतरे के निशान से सिर्फ डेढ़ फीट दूर है। भाखड़ा डैम के पीछे बनी गोविंद सागर झील में 1,09,000 क्यूसेक से ज्यादा पानी आ रहा है, जो पिछले साल की तुलना में काफी ज्यादा है।

लगातार बढ़ते पानी के स्तर को देखते हुए रूपनगर डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया ने आसपास के निचले इलाकों में रहने वाले घरों को खाली करने के आदेश जारी कर दिए हैं। उन्होंने बताया कि भाखड़ा डैम से लगभग 80 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है और आने वाले कुछ घंटों में और ज्यादा मात्रा में पानी छोड़ा जा सकता है।डीसी ने चेतावनी दी है कि नंगल और श्री आनंदपुर साहिब सब-डिवीजन के निचले गांवों के खेतों और घरों में दरिया का पानी घुस सकता है। इसलिए लोगों को सतर्क रहने और अपने घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों या प्रशासन द्वारा बनाए गए राहत कैंपों में जाने की अपील की गई है।

डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि नंगल के हरछा बेला, पत्ती दुलजिया, पत्ती टेक सिंह, सेंसोबाल, ऐलरगा, बेला तैणी अपर, बेला तैणी लोहड़, बेला शेख सिंह, बेला रामगढ़, पत्तो, मझारी, टक मझारा डब खेड़ा, निचला सहित कई गांव प्रभावित हो सकते हैं। इसी तरह आनंदपुर साहिब के भी कई गांव जैसे बुरज, चानपुर बेला, शाहपुर बेला, निक्कूवाल, लोधीपुर आदि भी भाखड़ा डैम के पानी से प्रभावित हो सकते हैं। डीसी ने स्पष्ट किया कि हैडवर्क्स पर जितना पानी का बहाव रहेगा, उससे ज्यादा आगे नहीं बढ़ेगा। इसलिए लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर रख रहा है और केवल आधिकारिक जानकारी ही साझा की जाएगी। लोगों से अफवाहों से बचने की अपील की गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.