Logo
ब्रेकिंग
बैतूल बनेगा खेलो का हब, कुकरु को मिनी शिमला बनाने की तैयारी,हेमंत खंडेलवाल के प्रयास रंग लाए, मिली 4... जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा का संदेश लेकर आगे बढ़ा रक्तदान अभियान, सनातनी विनोद कुमार बिंदल के मंदिर... सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल बना बैतूल का नंबर 1 को-एड डे स्कूल, एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 202... बैतूल में SevaMitra की शुरुआत, अब घर बैठे बुक करें होम सर्विस फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच...
Seva Mitra
Header Ad

कमल कौर भाभी हत्या मामला, अमृतसर एयरपोर्ट से इस देश भागा अमृतपाल सिंह मेहरों

बठिंडा : सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कंचन कुमारी उर्फ कमल कौर भाभी की हत्या के मामले में मुख्य मास्टरमाइंड अमृतपाल सिंह मेहरों के बारे में बड़ा खुलासा हुआ है कि वह इस घटना को अंजाम देने के बाद विदेश भाग गया है। वहीं पुलिस ने इस हत्याकांड में साथ देने वाले दो अन्य लोगों को भी नामजद किया है। इस तरह से इस केस में अब तक पांच लोगों को नामजद किया जा चुका है।

बठिंडा की एस.एस.पी. अमनीत कौडल ने रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया कि घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी अमृतपाल सिंह मेहरों पहले से बनी योजना के मुताबिक अमृतसर एयरपोर्ट से संयुक्त अरब अमीरात की फ्लाइट के जरिए विदेश भागने में सफल हो गया है। हत्याकांड वाले दिन ही नौ बजे के करीब उसने अमृतसर से अमीरात के लिए फ्लाइट पकड़ ली थी। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि घटना के दौरान अमृतपाल सिंह खुद भी घटनास्थल पर मौजूद था। उसके निर्देश पर ही जसप्रीत और निमरजीत सिंह ने कमल भाभी की हत्या की थी। इसके अलावा इस मामले में दो अन्य युवकों की भूमिका भी सामने आई है जो घटना के समय उसके साथ बठिंडा पहुंचे थे। इनमें एक रंजीत सिंह और एक युवक जिसकी अभी तक पहचान नहीं हो पाई है शामिल है।

इस मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए एस.एस.पी. कौंडल ने आगे बताया कि अब तक की जांच के दौरान पता चला है कि अमृतपाल सिंह मेहरों और उसके साथी पिछले तीन महीनों से इस हत्याकांड को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे। पांचों आरोपियों ने मिलकर साजिश को अंजाम देने के लिए पिछले लंबे समय से काम किया। इसके लिए वह कई बार लुधियाना और कमल भाभी के घर गए। योजना को अंतिम रूप देकर ये सभी आरोपी मोगा से लुधियाना पहुंचे और कारों का प्रमोशन करने के बहाने कंचन तिवारी उर्फ कमल भाभी को बठिंडा ले आए, जहां उन्होंने उसकी कार की मरम्मत भी करवाई और उसे कुछ पैसे भी दिए।

इस दौरान अपनी योजना को अंजाम देने के लिए वे उसे अलग-अलग बहाने बनाकर शहर में सुनसान जगह की तलाश में बठिंडा-भुच्चो रोड व आसपास घूमाते रहे और रात के अंधेरे में भुच्चो इलाके में जसप्रीत और निमरजीत ने अमृतपाल सिंह नैरो के साथ मिलकर कार में बैठी कंचन तिवारी का गला घोंट दिया। गला घोटते हुए उन्होंने एक परने का इस्तेमाल किया जिसे वह कार में छोड़ आए थे जिसके चलते वह कार को आदेश अस्पताल में छोड़ने के बाद फिर से वहा गए व कार को बाहर लाकर उसके गले से परना निकालकर लाश को कार में डालकर आदेश अस्पताल के पास पार्किंग में खड़ा कर दिया और फरार हो गए।

वारदात के बाद अपनी योजना के मुताबिक अमृतपाल सिंह नैरो अमृतसर एयरपोर्ट से 9 बजे की फ्लाइट में सवार होकर संयुक्त अरब अमीरात भाग गया। एसएसपी ने बताया कि इसकी जानकारी उन्हें लुक आउट सर्कुलर जारी होने के बाद मिली। जिसमें पता चला है कि वह विदेश भागने में सफल हो गया है। उन्होंने बताया कि अब आरोपी को अन्य राष्ट्रीय एजेंसियों की मदद से वापस लाया जाएगा। जबकि उसके सह-आरोपी रणजीत सिंह और एक अन्य अज्ञात युवक की तलाश की जा रही है।

वहीं एस.एस.पी. बठिंडा ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर यूट्यूबर व इस्टाग्राम में लोगों को धमकिया देने वाली विडियो वायरल हो रही है। इसे लेकर पुलिस का साइबर क्राइम सेल लगातार निगरानी कर रहा है व कई एकाउंट को सेस्पेंड करवाया गया है। समाज में गैरकानूनी एक्टिविटी कर दहश्त का माहौल बनाने वालों को किसी भी सूरत में बोलने की आजादी नहीं दी जा सकती है इसके लिए पुलिस अलर्ट होकर निगरानी कर रही है व इसमें हरसंभव बनती कारर्वाई को अमल में लाया जा रहा है। वही कमल कौर की हत्या से पहले बलात्कार होने के दावों पर एसएसपी ने इसा खंडन नहीं किया बल्कि कहा कि इस बाबत उन्होंने पोस्टमार्टम करने वाली डाक्टरों की टीम को अवगत करवा दिया है व इस पहलु पर जांच कर रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.