Logo
ब्रेकिंग
शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र...
Header Ad

इवेंट में उज्जैन पहुंचे रैपर हनी सिंह, बाबा महाकाल के दरबार में लगाई हाजिरी; मांगा ये आशीर्वाद

मध्य प्रदेश के उज्जैन में मशहूर रैपर और संगीत निर्माता हनी सिंह इन दिनों देश के 10 बड़े शहरों में कॉन्सर्ट कर रहे हैं. जिसका कार्यक्रम 8 मार्च को इंदौर में होने वाला है. इंदौर में होने वाले इस आयोजन के पहले हनी सिंह आज दोपहर को बाबा महाकाल के दरबार पहुंचे, जहां उन्होंने चांदी द्वार से बाबा महाकाल का पूजन किया और अपने मस्तक पर त्रिपुंड भी लगवाया. बाबा महाकाल की पूजा अर्चना के दौरान हनी सिंह उनकी भक्ति में लीन नजर आए.

महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित यश गुरु ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि प्रसिद्ध संगीत निर्माता हनी सिंह आज बाबा महाकाल के दर्शन करने अपनी टीम के साथ उज्जैन आए थे. उन्होंने चांदी द्वार से भगवान का पूजन और जलाभिषेक किया. जिसके बाद नंदी हॉल में बैठकर मंत्रोच्चार व आरती करते हुए भी देखे गए. मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि बाबा महाकाल ने मुझे जैसे दर्शन दिया है. मैंने ऐसी कभी कल्पना नहीं की थी. पंडित जी, आचार्य जी और श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति सभी का इस अच्छी व्यवस्था के लिए धन्यवाद. मैं कई वर्षों से महाकालेश्वर मंदिर आना चाहता था लेकिन मेरा समय खराब था जो मैं यहां नहीं आ पाया. 12 वर्षों में मुझे बाबा महाकाल का बुलावा आया और मैं यहां दौड़ा चला आया.

मंदिर में हुआ स्वागत

संगीत निर्माता, रैपर, गायक, गीतकार हनी सिंह ने बाबा महाकाल का पूजा दर्शन करने के बाद नंदी जी के कानों में अपनी मनोकामना कही. इसके बाद सत्कार अधिकारी अभिषेक शर्मा द्वारा उनका सम्मान किया गया.

हनी सिंह देश के 10 बड़े शहरों में कॉन्सर्ट करने जा रहे हैं. उनके कार्यक्रम मुंबई, लखनऊ, दिल्ली, जयपुर में तो आयोजित होंगे ही लेकिन अच्छी बात यह भी है कि उन्होंने इस कंसर्ट के लिए इंदौर को भी चुना है. इंदौर में 8 मार्च को यह कार्यक्रम आयोजित होने वाला है. यह कार्यक्रम इंदौरे में बाइपास पर आयोजित होगा लेकिन इससे पहले हनी सिंह ने बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचकर उनका आशीर्वाद लिया है.

क्या है हनी सिंह का असली नाम?

भले ही इस प्रसिद्ध रैपर और संगीत निर्माता को पूरी दुनिया यो-यो हनी सिंह के नाम से जानती हो लेकिन इनका असली नाम हिरदेश सिंह है. एक भारतीय संगीत निर्माता, रैपर, गायक, गीतकार हैं. और एक अभिनेता हैं. उन्होंने 2003 में एक सत्र और रिकॉर्डिंग कलाकार के रूप में शुरुआत की, और एक भांगड़ा और हिप हॉप संगीत निर्माता बन गए. बाद में, वह अपने गानों से सफल हो गए और बॉलीवुड फिल्मों के लिए गाने बनाने लगे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.