Logo
ब्रेकिंग
धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा
Header Ad

अनाउंसमेंट होते ही घरों से बाहर निकले लोग, मंजर देख सबकी थम गई सांसें

भवानीगढ़ :  संगरूर के भवानीगढ़ में भयानक आग लगने की सूचना मिली है। नजदीकी गांव भट्टीवाल कलां में आज सुबह गांव के मौजूदा सरपंच के खेत में आग लग जाने से खेत में खड़ी गेहूं की तुड़ी बनाने लायक 9 से 10 एकड़ नाड़ जलकर राख हो गई। इस घटना की जानकारी देते हुए गांव के मौजूदा सरपंच बिकरजीत सिंह ने बताया कि आज सुबह करीब 4.45 बजे उनके खेत में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते आग पूरे खेत में फैल गई।

सरपंच बिकरजीमत सिंह ने बताया कि आज सुबह जब उनका भाई खेतों में घूमने गया तो उसने अपने खेत में आग लगी देखी। उसने घटना की सूचना पुलिस को दी तथा गांव के गुरु घर में भी इसकी अनाउंसमेंट करवाई। जिसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए और आग पर काबू पाने का हरसंभव प्रयास किया। बताया कि इस अग्निकांड में गेहूं की कटाई के बाद उनके खेत में खड़ी तुड़ी बनाने लायक 9 से 10 एकड़ नाड़ जलकर राख हो गई, जिससे करीब 70 से 80 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।

उन्होंने बताया कि आग लगने की घटना कथित तौर पर खेत से गुजर रही बिजली आपूर्ति लाइन की तार टूट कर उनके खेत में गिर जाने के कारण हुई। जिसके बारे में उन्होंने पावरकॉम विभाग को सूचित किया और मौके पर पहुंचे पावरकॉम विभाग के कर्मचारियों की टीम ने तार को दोबारा जोड़ा। बताया जा रहा है कि, दमकल की गाड़ी पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया था। उन्होंने सरकार व प्रशासन से मांग की कि उन्हें हुए नुकसान का अधिकतम मुआवजा दिया जाए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.