Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

अवैध कुर्बानी या क्रूरता बर्दाश्त नहीं…बकरीद पर कपिल मिश्रा ने इन चीजों पर लगाई रोक

बकरीद से पहले दिल्ली सरकार ने सार्वजनिक व्यवस्था और पशु कल्याण को ध्यान में रखकर एक एडवाइजरी जारी की है. जिसमें उन्होंने अवैध बलि और प्रतिबंधित पशुओं की हत्या पर सख्त रोक लगा दी है. एडवाइजरी में कहा गया कि नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों पर सरकार उचित कार्रवाई करेगी.

एडवाइजरी में उन्होंने कहा कि बकरीद के दौरान दी जाने वाली कुर्बानी केवल पहले से निर्धारित जगहों पर ही दी जाएगी. गाय, बछड़े और ऊंट आदि जानवरों की कुर्बानी पर सख्त प्रतिबंध लगा दिए गए हैं. इसके अलावा कुर्बानी की फोटो या वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करना सख्त मना है.

अवैध कुर्बानी पर लगाई रोक

दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि दिल्ली में किसी भी सुरत पर पशुओं की अवैध कुर्बानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने कहा कि पशु कल्याण हमारे समाज का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है. हमें किसी भी त्योहार को मनाने से पहले इस संवेदनशीलता का ध्यान रखना चाहिए. उन्होंने कहा कि पहले से निश्चित जगह पर ही कुर्बानी दी जाएगी. गली, मोहल्ले या सड़को पर कुर्बानी देने वालों पर सरकार उचित कार्रवाई करेगी.

सोशल मीडिया पर नहीं डाल सकते वीडियो

सरकार की तरफ से दी गई एडवाइजरी में कहा कि सोशल मीडिया पर कुर्बानी से जुड़ी कोई भी फोटो या वीडियो शेयर करना पूरी तरह से प्रतिबंधित है. सरकार का मानना है कि इस तरह की पोस्ट डालने से राज्य में सांप्रदायिक तनाव बढ़ सकता है. उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ साइबर कानून के तहत उचित कार्रवाई की जाएगी.

सरकार ने जनता से की अपील

मंत्री कपिल मिश्रा ने लोगों से अपील कर कहा कि त्योहार को बड़े ही शांति और सादगी से मनाया जाए. सभी लोग सरकार की तरफ से दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करें. अगर आपको कोई व्यक्ति नियमों का उल्लंघन करता दिख जाए तो इसकी सूचना तुरंत अधिकारियों को दें. उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन सरकार बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.