
यूजर्स के बेहतर एक्सपीरियंस के लिए WhatsApp हर कुछ समय बाद ऐप में नए-नए फीचर्स को जोड़ता है, लेकिन अब जल्द आप लोगों का ऐप चलाने का ये मजा किरकिरा होने वाला है. जब से व्हाट्सऐप लॉन्च हुआ है इसकी सभी सर्विसेज यूजर्स के लिए फ्री हैं लेकिन अब ऐसा प्रतीत हो रहा है कि कंपनी रेवेन्यू बढ़ाने के लिए पेड फीचर्स और ऐप में विज्ञापन जैसे बड़े बदलाव करने वाली है. 2014 में मेटा द्वारा अधिग्रहण किए जाने के बाद से मोनेटाइजेशन की दिशा में व्हाट्सऐप का ये बड़ा कदम है.
हर रोज 1.5 बिलियन से ज्यादा लोग चैनल और स्टेट्स फीचर का इस्तेमाल करते हैं और ये दोनों ही फीचर व्हाट्सऐप के अपडेट टैब में दिए गए हैं और अब जल्द अपडेट टैब में ही विज्ञापन भी दिखने लगेंगे.कंपनी ने बताया है कि यूजर्स को चैट्स, कॉल और ग्रुप में विज्ञापन नहीं दिखाई देंगे. व्हाट्सएप ने कहा, हम वर्षों से एक ऐसा व्यवसाय बनाने के बारे में बात कर रहे हैं जो आपकी व्यक्तिगत चैट को बाधित न करें और हमारा मानना है कि अपडेट टैब इन नई सुविधाओं के लिए सही जगह है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.