Logo
ब्रेकिंग
Indore Metro Yellow Line Update: इंदौर में शुरू हुई मेट्रो ट्रेन! जानें 17 किमी रूट का किराया, टाइमि... Indore Beautician Suicide Case: दिल्ली की ब्यूटीशियन सोनिला शर्मा आत्महत्या मामले में इंदौर का पाइप ... Chhindwara Dangal News: मिट्टी के गोले में दांव-पेच और देसी कसरत; जानें ओलंपिक तक पहुंची छिंदवाड़ा क... Jabalpur Unique Ganesh Pandal: जबलपुर में हवा में विराजे गणपति! सड़क के 7 फीट ऊपर बना पंडाल, नीचे से... MP Politics Update: राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम पर 10 लाख की फीस पर बवाल; जीतू पटवारी ने RSS पर उ... Mumbai Train Blasts 2006: हवाना बैठक और अमेरिकी दबाव को लेकर निशिकांत दुबे ने कांग्रेस को घेरा, राहु... Swatantra Bhardwaj Interim Bail: सोशल मीडिया पर पोस्ट करने पर रोक, अदालत ने यूट्यूबर स्वतंत्र भारद्व... Chhattisgarh Congress Press Conference: पीएम मोदी के जन्मदिन पर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का बड़ा दांव,... Mahasamund News: जापानी यूनिवर्सिटी के 17 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने किया ऐतिहासिक सिरपुर का दौरा, छत्... Chhattisgarh Politics: चरणदास महंत का तंज, बोले- कमीशन और हिस्सेदारी न मिलने से बीजेपी में आक्रोश, अ...
Header Ad

टीचिंग में टेक्नोलॉजी के बेहतरीन उपयोग पर सतपुड़ा वैली को एल्ड्रोक इंडिया के-12 का राष्ट्रीय सम्मान

0
बैतूल। देश के चुनिंदा विद्यालयों के बीच सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्ट पहचान बनाई है। विद्यालय को एल्ड्रोक इंडिया द्वारा टीचिंग में टेक्नोलॉजी अपनाने में उत्कृष्टता के लिए बेस्ट टेक्नोलॉजी यूज़ इन टीचिंग का प्रतिष्ठित राष्ट्रीय अवॉर्ड प्रदान किया गया है।
विद्यालय की डायरेक्ट्रेस श्रीमती दीपाली निलय डागा के कुशल, दूरदर्शी और नवाचारी नेतृत्व में यह उपलब्धि संभव हो सकी। शिक्षा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान और प्रभावशाली भूमिका को देखते हुए उन्हें भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
विद्यालय की प्राचार्य डॉ. रितु बाजपेई ने बताया कि यह सम्मान स्कूल में आधुनिक प्रयोगशालाओं, स्मार्ट क्लासरूम्स और डिजिटल लर्निंग टूल्स के प्रभावी उपयोग के लिए प्रदान किया गया है। सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल ने तकनीक को सोच, नवाचार और रचनात्मकता का अभिन्न हिस्सा बनाया है।
नई तकनीकों से सशक्त हुए शिक्षक
वर्तमान में विद्यालय में डिजिटल क्लासरूम्स, एआई आधारित लर्निंग टूल्स और स्मार्ट मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे आधुनिक नवाचार सफलतापूर्वक लागू किए गए हैं, जिससे विद्यार्थियों का सीखने का अनुभव बेहतर हुआ है और शिक्षक भी नई तकनीकों से सशक्त हुए हैं। एल्ड्रोक इंडिया के-12 अवॉर्ड्स 2026 भारतीय शिक्षा में उत्कृष्टता को पहचान देने वाला एक प्रतिष्ठित मंच है। यह उपलब्धि पूरे सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल परिवार के लिए प्रेरणा और गर्व का विषय है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.