Logo
ब्रेकिंग
पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर किरेन रिजिजू का विपक्ष पर तीखा पलटवार रामपुरहाट टीएमसी दफ्तर में फंदे से लटके मिले पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी: सुसाइड नोट में मानसिक ... बॉम्बे हाईकोर्ट क्लर्क टाइपिंग टेस्ट में तकनीकी गड़बड़ी: वाशिम समेत कई केंद्रों पर हंगामा, छात्रों न... 'बिहार बन रहा पेपर लीक की राजधानी': तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर तीखा हमला, 19 अगस्त को राजभवन मार्च... पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर BJP-कांग्रेस आमने-सामने, छिड़ा सियासी घमासान बरेली: सरकारी नौकरी का झांसा देकर रचाई शादी, विरोध पर बेल्ट से पीटा और छीने जेवर; पति समेत ससुराल वा... सुखबीर बादल पर हमले की NIA जांच की मांग: हरसिमरत कौर बादल ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र, बड़ी ... भिवंडी: दरगाह में इलाज के नाम पर महिला से अघोरी रस्में व प्रताड़ना; UP भागने की फिराक में था मौलवी, ... दिल्ली में पूरा हुआ 100 'अटल कैंटीन' का संकल्प: DU मेट्रो स्टेशन से 25 नई कैंटीन शुरू, मात्र ₹5 में ... रीवा में स्वास्थ्य तंत्र की लापरवाही: 2 घंटे तक नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस, सांस लेने में तकलीफ से जूझ...
Header Ad

बैतूल में घने कोहरे की चादर ,दो डिग्री गिरा पारा

0

बैतूल में ठंड ने एक बार फिर करवट ली है। सोमवार को पारा दो डिग्री नीचे लुढ़क गया और न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को यह 11.5 डिग्री था। इसके साथ ही अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। सुबह के समय घना कोहरा छाने से दृश्यता कम रही और वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

पिछले दस दिनों में बैतूल का मौसम लगातार उतार-चढ़ाव वाला बना हुआ है। 26 दिसंबर को तापमान 9.8 डिग्री था, जो 27 दिसंबर को 8.7, 28 दिसंबर को 8.5 डिग्री तक गिर गया था। इसके बाद नए साल के साथ ठंड कुछ कम हुई और 2 जनवरी को तापमान 11 डिग्री, जबकि 3 जनवरी को 12.5 डिग्री तक पहुंच गया था। लेकिन अब जनवरी के पहले सप्ताह के अंत में फिर से ठंड ने जोर पकड़ लिया है और पारा दोबारा एक अंकों में आ गया है।

Oplus_16908288

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर दिशा से ठंडी हवाएं आने और आसमान साफ होने से रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। आने वाले दिनों में सुबह-शाम सर्दी और बढ़ सकती है।

लगातार बने कोहरे और कम धूप का असर खेती पर भी दिखाई देने लगा है। कोहरे से चना और मटर जैसी फसलों को नुकसान की आशंका है। खेतों में नमी अधिक रहने से फसल रोगों का खतरा बढ़ रहा है। कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को सुबह के समय छिड़काव और सिंचाई से बचने की सलाह दी है।

शाम ढलते ही ठंडी हवाएं चलने लगती हैं और तापमान तेजी से नीचे चला जाता है, जिससे गलन और बढ़ जाती है। इस तरह दिसंबर के अंत में जो सर्दी अपने चरम पर थी, वही अब जनवरी के पहले हफ्ते में थोड़ी राहत के बाद दोबारा असर दिखाने लगी है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.