Logo
ब्रेकिंग
रात की बारिश में खोलने पड़े सतपुड़ा के 7 गेट, झरने बह निकले बारिश में ढही दीवार ,दबने से मजदूर की मौत ।बैतूल में 93.4 mm बारिश घर में सो रहा था मासूम,जाने क्या हुआ चली गई जान? नजर आया था जहरीला सांप पर काटने के निशान नहीं मिले 5 लाख की चोरी का दूसरा आरोपी भी दबोचा, ₹10 हजार का इनामी निकला आदतन नकबजन लल्ली चौक का बदलेगा लुक, लगेगा क्लॉक टावर, नगर पालिका बिल्डिंग का पुराना स्वरूप संवरेगा बेंगलुरु से लौट रहे बिहारी युवक की ट्रेन में गई जान, जीआरपी ने किया था रेस्क्यू बैतूल: कोबरा से भी ज्यादा जहरीला कॉमन करैत मकान में निकला, सर्पमित्र ने सुरक्षित किया रेस्क्यू बैतूल की महिला की चिट्ठी राष्ट्रपति भवन पहुंची, असम के CM को भेजा गया मामला... 2 साल बाद मिला पति का... MP News: आदिवासी छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, आवास सहायता योजना से मिलेगी आर्थिक मदद कारगिल विजय दिवस 2026: देश आज मना रहा 27वां कारगिल विजय दिवस, वीर शहीदों को श्रद्धांजलि
Header Ad

कब से शुरू होगी वैष्णो देवी की यात्रा? लैंडस्लाइड के बाद 15 दिन से बंद; श्रद्धालु बोले- दर्शन करके ही लौटेंगे

0

जम्मू-कश्मीर में मां वैष्णो देवी की यात्रा फिलहाल पिछले 15 दिनों से स्थगित है और फिलहाल मंदिर ट्रस्ट और प्रशासन की ओर से यात्रा फिर से चालू करने की कोई डेट भी नहीं दी जा रही है. ऐसे में श्रद्धालु बेसब्री से माता के दर्शन करने के लिए यात्रा फिर से शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं. 26 अगस्त को भारी बारिश की वजह से श्री माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर लैंडस्लाइड हुआ था जिसकी वजह से कई जगहों पर नुकसान हो रहा है.

इस हादसे में 34 श्रद्धालुओं की भी मौत हो गई थी जबकि कई घायल हुए थे. ऐसे में प्रशासन इन रास्तों को अभी भी साफ करने और पहले की तरह स्थिति बहाल करने में जुटा हुआ है. हालांकि अभी भी किसी तरह की डेटलाइन भक्तों के लिए जारी नहीं की गई है.

कटरा और जम्मू में अभी भी हजारों श्रद्धालु दर्शन फिर से खुलने का इंतजार कर रहे हैं. उनका कहना है कि यात्रा शुरू होने के बाद जब वे दर्शन करेंगे तभी अपने घरों के लिए लौटेंगे. वहीं कई भक्त जो कटरा पहुंचे हुए थे वह दर्शनी ड्योढ़ी पर जाकर माथा टेककर लौटने को मजबूर हो रहे हैं. इतना ही नहीं मंदिर के आसपास होटल व्यवसायी और रेहड़ी लगाने वाले छोटे व्यापारी भी इन दिनों यात्रा बंद हो जाने की वजह से आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं. इनके अलावा घोड़े, पिट्ठू और पालकी ले जाने वाले मजदूर भी इन दिनों यात्रा बंद होने की वजह से बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं.

प्रशासन बरत रहा सावधानी

यात्रा फिर से शुरू नहीं होने के बाद में प्रशासन की ओर से कहा जा रहा है कि वह भक्तों को खतरे में नहीं डाल सकते हैं और अभी भी यात्रा मार्ग लोगों के आने-जाने के लिए सुरक्षित नहीं है. ऐसे में लगातार हालात पहले जैसे करने के लिए काम किया जा रहा है. लेकिन, आनन-फानन में यात्रा फिर से शुरू नहीं हो सकती. इतना ही नहीं यह भी बताया जा रहा है कि फिलहाल इसमें कितना समय लगेगा यह भी तय नहीं है. इसलिए यात्रा के लिए कोई डेट जारी नहीं की जा रही है. स्थानीय लोगों ने कहा है कि कई दिनों से यात्रा बंद है वैष्णो देवी में ऐसा होना बहुत दुर्लभ है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.