Logo
ब्रेकिंग
ओरछा में MP BJP कार्यसमिति: मोहन यादव, शिवराज और सिंधिया के बीच दिखी दूरी; न मिलीं नजरें, न साथ हुआ ... सागर में कलयुगी पिता की खौफनाक करतूत: 1 माह के मासूम के सिर पर डंडे से किया वार, इलाज के दौरान मौत चित्रकूट में फिर मंडराया बाढ़ का खतरा: मंदाकिनी नदी का जलस्तर 137 मीटर पार, सतना में 1043 मिमी बारिश... विदिशा और रायसेन की धरोहरों को वैश्विक पहचान दिलाने वाले पद्मश्री डॉ. नारायण व्यास का अभिनंदन, साझा ... शिवपुरी: कानपुर ससुराल गया था परिवार, चोरों ने ताले तोड़कर उड़ाई 60 लाख की पुश्तैनी ज्वेलरी व नकदी ग्वालियर चिकित्सा इतिहास में नया मील का पत्थर: चंबल अंचल में पहला सफल किडनी ट्रांसप्लांट, 55 वर्षीय ... एमपी में मानसून का रौद्र रूप: 3 सितंबर तक अति भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट; रीवा, सतना, भोपाल ... शहडोल में उफनते नालों पर स्टंट: रपटा पुलिया डूबी, तेज बहाव में बाइक निकाल रहे लोग; जैतपुर पुलिस अलर्... उज्जैन में जलती चिता से मांस खाने का सनसनीखेज वीडियो वायरल; किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर बताने वाली... ओरछा में MP बीजेपी कार्यसमिति की अहम बैठक: राजनीतिक प्रस्ताव के जरिए पेश किया भविष्य का रोडमैप
Header Ad

WhatsApp के जरिए बन जाएगा खुद का AI Chatbot, ये है तरीका

वॉट्सऐप अपने यूजर्स के लिए एक से बढ़कर एक फीचर लेकर आता है. जिसमें यूजर्स का वॉट्सऐप इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस बदल जाता है. वॉट्सऐप अब अपने यूजर्स के लिए एक नया फीचर लाने वाला है. जिसमें आप खुद का एआई चैटबॉट बना सकेंगे. आप AI Chatbot की पर्सनैलिटी और काम भी कस्टमाइज कर सकेंगे. वो एआई चैटबॉट आपके हिसाब से दिखेगा और वर्क करेगा. फिलहाल ये फीचर अपने टेस्टिंग फेज में है. इसे सबसे पहले आईफोन यूजर्स के लिए शुरू किया जा सकता है.

ऐसे क्रिएट करें नया AI कैरेक्टर

WhatsApp के अपकमिंग फीचर में आप नया एआई कैरेक्टर क्रिएट कर सकेंगे. इसमें आप कैरेक्टर की पर्सनैलिटी और रोल का प्रॉम्प्ट देकर वैसा ही कैरेक्टर क्रिएट कर सकते हैं. ये फीचर मेटा AI के इंफ्रास्ट्रक्चर पर ही काम करेगा. इसे क्रिएट करने के लिए वॉट्सऐप आपसे कुछ सवालों का जवाब देना होगा. जैसे कि आप AI से क्या काम लेने वाले हैं.

ये दूसरों से कैसे अलग होने वाला है. प्रोडक्टिविटी, एंटरटेनमेंट और असिस्टेंस भी अपने हिसाब से सेलेक्ट कर सकेंगे. एआई चैटबॉट का फोकस किस पर रहना चाहिए ये भी डिसाइड कर सकेंगे. एक बार चैटबॉट क्रिएट हो जाने के बाद एंटरटेनमेंट और मोटिवेशन के साथ और भी जरूरतों को पूरा कर पाएगा.

WhatsApp ऐसे करेगा मदद

अगर आप सभी सवालों के जवाब नहीं देना चाहते हैं तो वॉट्सऐप पहले से डिफाइन्ड जवाबों सेंड करता है. जिससे AI कैरेक्टर बनाना आसान हो सकता है. चैटबॉट की डिटेल्स पर आपका कंट्रोल रहेगा. आप डिटेल्स को एक बार सेट करने के बाद एडिट और रिमूव भी कर सकते हैं. सब सेट होने के बाद ये चैटबॉट AI टैब में पब्लिश हो जाएगा. इसे आप दूसरे चैटबॉट के साथ एक्सेस कर सकेंगे.

फिलहाल ये फीचर टेस्टिंग फेज में है. प्लेटफॉर्म इसकी ऑफिशियल अपडेट जल्द ही शेयर कर सकता है. इस फीचर के आने से यूजर्स को काफी फायदा हो सकता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.