Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

Video बिजली पोल से गिरा बिजली कर्मचारी,आमला सराफा मार्केट में हादसा

0

 

आमला। दिलीप पाल।  आमला न

गर के सराफा मार्केट में बिजली के पोल पर कार्य कर रहे बिजली विभाग के लाइनमैन कुंवरलाल भुमरकर को मंगलवार देर शाम को करंट लग गया। करंट लगते ही वे खंभे से गिर पड़े। हादसे में वे गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद साथियों और स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल आमला पहुँचाया।

ड्यूटी पर तैनात सिविल अस्पताल के डॉक्टर्स ने लाइनमैन भुमरकर का प्राथमिक उपचार किया। डॉ. ने बताया की लाइनमैन को करेंट लगने से दोनों हाथ झुलस गए, छाती का एक हिस्सा भी झुलसा है। शरीर के अन्य हिस्सों में चोट आई है। उनकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर पर रेफर कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों में बल्लू करोले, संजय अग्रवाल के अनुसार लाइनमैन कुंवरलाल भुमरकर सराफा मार्केट क्षेत्र में बिजली खराबी सुधारने के लिए पोल पर चढ़े थे, तभी अचानक करंट लग गया। घटना की जानकारी मिलते ही बिजली विभाग के एई विलास ऊईके व अन्य कर्मचारी अस्पताल पहुँचे और दुर्घटना में घायल लाइनमैन का हाल चाल जाना।

Leave A Reply

Your email address will not be published.