Logo
ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
Header Ad

UP में 3 दिन होगी बारिश, चलेगी जमकर आंधी, 20 जिलों में दिखेगा असर… मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश और आंधी को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने आगामी 3 दिनों तक बारिश,आंधी का अलर्ट जारी किया है. राज्य के मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर में आंधी बारिश की संभावना जताई है. वहीं संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर में आंधी बारिश की संभावना है. महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा में बारिश की संभावना है. वहीं दिन और रात के तापमान में भी बदलाव की आशंका जताई है. हालांकि भी तक रात के तापमान में कुछ खास बदलाव नहीं देखा गया है.

मौसम विभाग ने यूपी के कई जिलों में अगले तीन दिनों तक आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है. राज्य के अधिकांश जिलों में बारिश आंधी का अलर्ट जारी हुआ है. सोनभद्र, चंदौली, वाराणसी, गाजीपुर में आंधी बारिश की संभावना है. मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर में आंधी के साथ बारिश हो सकती है. संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर में आंधी-बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है.

20 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

राज्य के करीब 20 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी हुआ है. जिनमें से कई जिलों में आंधी के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है, तो कई जिलों में तेज आंधी चलने की बात कही गई है. वहीं इस दौरान न्यूनतम और अधिकतम तापमान में भी गिरावट हो सकती है. मौसम विभाग की माने को इन जिलों के लोगों को बारिश और आंधी चलने की वजह से गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है.

तापमान में कितना होगा बदलाव?

वहीं मौसम विभाग के मुताबिक, अभी तक राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान रात्रि के तापमान में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिला है. वहीं 16 अप्रैल तक राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. कानपुर, मुरादाबाद, गोरखपुर, बरेली, आगरा और मेरठ मंडलों में सामान्य से एक से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक तापमान दर्ज किया गया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.