Logo
ब्रेकिंग
सिविल जज बनने के बाद भी नहीं डिगा वैराग्य का संकल्प, प्रखरश्री ने चुना मोक्ष का मार्ग बैतूल बनेगा खेलो का हब, कुकरु को मिनी शिमला बनाने की तैयारी,हेमंत खंडेलवाल के प्रयास रंग लाए, मिली 4... जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा का संदेश लेकर आगे बढ़ा रक्तदान अभियान, सनातनी विनोद कुमार बिंदल के मंदिर... सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल बना बैतूल का नंबर 1 को-एड डे स्कूल, एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 202... बैतूल में SevaMitra की शुरुआत, अब घर बैठे बुक करें होम सर्विस फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज...
Seva Mitra
Header Ad

BMC चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव: छठ पूजा के बाद बिहारी वोटरों के लिए क्या है खास रणनीति?

0

इस साल छठ पूजा के बाद BMC के चुनाव होने हैं. बीजेपी अभी से इसकी तैयारियों में जुट गई है. आज मंत्री मंगलप्रभात लोढा और मुंबई बीजेपी अध्यक्ष अमित साटम बीएमसी हेडक्वार्टर में छठ पूजा की पूर्व तैयारी की समीक्षा करेंगे. बीजेपी की रणनीति है कि जिन पॉकेट्स में बिहारी वोटर्स ज्यादा हैं वहां छठ पूजा का आयोजन किया जाए और बिहारी वोटरों को आकर्षित किया जाए.

बीजेपी पंडित, पूजा के समान तक छठ पूजा आयोजकों को मुहैया करवाने की रणनीति बना रही है, पूजा के दौरान व्रतियों के घर-घर तक पहुंचा जा सके. मुंबई महापालिका मुख्यालय में आज बीजेपी नेता महानगरपालिका आयुक्त और पुलिस आयुक्त से चर्चा करेंगे.

छठ पूजा उत्सव समिति के प्रतिनिधि भी रहेंगे उपस्थित

मुंबई उपनगर के सह-पालकमंत्री मंगलप्रभात लोढा और मुंबई बीजेपी अध्यक्ष व विधायक अमित साटम मुंबई में बड़े पैमाने पर मनाई जाने वाली छठ पूजा की प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा करेंगे. बैठक में मुंबई क्षेत्र की विभिन्न छठ पूजा उत्सव समितियों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे.

देशभर में आगामी 26 अक्टूबर से 29 अक्टूबर 2025 के बीच पवित्र छठ पूजा पर्व मनाया जाएगा. मुंबई में भी समुद्र तटों पर लाखों श्रद्धालु एकत्र होकर सूर्य देव की उपासना करते हैं और उन्हें अर्घ्य अर्पित कर यह पर्व बड़े उत्साह के साथ मनाते हैं. इसी के अनुरूप, श्रद्धालुओं की सुविधा, कानून व्यवस्था, यातायात नियंत्रण और स्वच्छता की तैयारियों के संदर्भ में मंत्री मंगलप्रभात लोढा और मुंबई बीजेपी अध्यक्ष अमित साटम, मुंबई महानगरपालिका आयुक्त भूषण गगराणी तथा मुंबई पुलिस आयुक्त देवेन् भारती से चर्चा करेंगे.

इस बैठक में छठ पूजा समितियों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे और उनकी सुझावों पर विचार-विमर्श किया जाएगा. कार्तिक शुक्ल चतुर्थी से शुरू होकर कार्तिक शुक्ल सप्तमी तक यह पर्व मनाया जाता है, जिसमें सप्तमी के दिन सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर पूजा का समापन होता है.

मंत्री ने क्या अपील की?

इन चार दिनों के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए घरों से निकलते हैं. इस समय उन्हें अनेक सुविधाओं की आवश्यकता होती है और कई स्थानों पर भारी भीड़ भी होती है. ऐसे समय में कानून और व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन और श्रद्धालुओं दोनों की जिम्मेदारी है, ऐसा मंत्री लोढा ने कहा है. इस संबंध में उन्होंने छठ पूजा समितियों के प्रतिनिधियों से अपील की है कि वे बैठक में उपस्थित होकर अपने सुझाव प्रशासन तक अवश्य पहुंचाए.

Leave A Reply

Your email address will not be published.