Logo
ब्रेकिंग
Cold Night: बैतूल में सीजन की सबसे सर्द रात पारा 7.5 पर पहुंचा भीमपुर अस्पताल सौ बिस्तरों का बनेगा, मिलेगा स्टाफ और सुविधाएं ,केबिनेट ने दी मंजूरी बैतूल में 64 हजार से ज्यादा वोटर्स के नाम खतरे में, 4 हजार रिपीट 6 हजार वोटर्स को भेजेंगे नोटिस बैतूल से अपहृत मासूम महाराष्ट्र में मिली। आरोपी छुटकर भागा। दस पुलिस टीम कर रही थी तलाश साहनी दवा एजेंसी का कर्मचारी मोजे में छुपाकर ले जाता था दवा, रंगे हाथ पकड़ाया जेल से छुटे आरोपी ने किया मासूम का अपहरण ,दस टीमें तलाश में जुटी Road Accident: पंखा ओवरब्रिज पर ट्रक टकराए,ड्राइवर फंसा,रेस्क्यू का वीडियो बैतूल में फिर गिरा पारा ,24 दिन बाद फिर 8.2 डिग्री आया सदर में युवक की पिटाई का वीडियो वायरल,आरोपी फरार पिंटू ढाबे पर मारपीट मामले ने पकड़ा तूल,ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
Header Ad

Tourists को बड़ा झटका! प्रशासन ने इस जगह को “नो-गो ज़ोन” किया Declare…

कश्मीर घाटी घूमने आने वाले पर्यटकों के लिए एक अहम खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि प्रशासन ने बारामूला में स्थित प्रसिद्ध रेशीपोरा शिवा वाटरफॉल को आम जनता के लिए “नो-गो जोन” यानी प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित कर दिया है। अब कोई भी व्यक्ति इस इलाके में बिना इजाज़त नहीं जा सकेगा।

यह फैसला स्थानीय लोगों की शिकायतों, पर्यटकों की बढ़ती भीड़, सुरक्षा खतरों और प्राकृतिक जल स्रोत की शुद्धता को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। तहसीलदार ज़ाहिद राशिद (JKAS) ने 10 जून को यह आदेश जारी किया। उन्होंने बताया कि लगातार मिल रही शिकायतों के अनुसार, इस जगह पर न तो कोई पर्याप्त व्यवस्था है और न ही निगरानी, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका और पानी के प्रदूषित होने की संभावना बढ़ गई है।

आदेश में BNSS की धारा 163(1) का हवाला देते हुए स्पष्ट किया गया है कि अब इस क्षेत्र में बिना इजाज़त किसी भी प्रकार का प्रवेश वर्जित रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। प्रशासन ने सभी नागरिकों और पर्यटकों से अपील की है कि वे सहयोग करें ताकि प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा और जनसुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.