Logo
ब्रेकिंग
बैतूल: शराब दुकानों के टेंडर में लापरवाही, जिला आबकारी अधिकारी अंशुमन सिंह चिढ़ार निलंबित बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग The court's decision शादी में चाकू बाजी में हुई हत्या के दोषियों को उम्रकैद अंतर्राज्यीय बाइक चोर पकड़ाया, भैंसदेही पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखी बाइकें बरामद भाजपा नेता की जमीन नपवाने गए राजस्व, पुलिस अमले पर हमला बैतूल में हेलमेट चेकिंग अभियान: 14 कर्मचारियों पर जुर्माना, प्रशासन की सख्ती बढ़ी शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश
Header Ad

बैतूल के तीन खिलाड़ी संतोष ट्रॉफी के लिए सलेक्ट

0

बैतूल। मध्यप्रदेश फुटबॉल संघ की ओर से जारी पत्र के अनुसार बैतूल जिले के तीन प्रतिभाशाली फुटबॉल खिलाड़ियों का चयन सीनियर नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप (संतोष ट्रॉफी) कैंप के लिए किया गया है।

 

अक्टूबर माह में छिंदवाड़ा में आयोजित सीनियर इंटर डिस्टिक्ट फुटबॉल प्रतियोगिता (22 से 30 अक्टूबर 2025) में बैतूल जिले की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था। इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के उम्दा प्रदर्शन को देखते हुए चयन समिति ने बैतूल के तीन खिलाड़ियों को संतोष ट्रॉफी कैंप के लिए चुना है।

 

चयनित खिलाड़ी इस प्रकार हैं —

 

यश अग्रवाल

 

प्रवीण परते

 

निमेष डफरे

 

टीम के हेड कोच एवं चयन समिति सदस्य प्रवीण यादव ने बताया कि खिलाड़ियों ने मैदान पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। चयनित खिलाड़ी आगामी सीनियर नेशनल (संतोष ट्रॉफी) फुटबॉल प्रतियोगिता की तैयारियों के लिए प्रशिक्षण शिविर में भाग लेंगे।

 

मध्यप्रदेश फुटबॉल संघ द्वारा जारी पत्र के अनुसार सभी चयनित खिलाड़ियों को 30 नवम्बर 2025 तक चयन स्थल सिवनी में रिपोर्ट करना है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.