Logo
ब्रेकिंग
बैतूल: शराब दुकानों के टेंडर में लापरवाही, जिला आबकारी अधिकारी अंशुमन सिंह चिढ़ार निलंबित बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग The court's decision शादी में चाकू बाजी में हुई हत्या के दोषियों को उम्रकैद अंतर्राज्यीय बाइक चोर पकड़ाया, भैंसदेही पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखी बाइकें बरामद भाजपा नेता की जमीन नपवाने गए राजस्व, पुलिस अमले पर हमला बैतूल में हेलमेट चेकिंग अभियान: 14 कर्मचारियों पर जुर्माना, प्रशासन की सख्ती बढ़ी शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश
Header Ad

नगरपालिका के दो कर्मचारियों की लाश एक ही कुएं से मिली –तानों से परेशान थे दोनों

0

बैतूल। नगर परिषद बैतूल बाजार में कार्यरत दो कर्मचारियों – एक 48 वर्षीय महिला और 29 वर्षीय युवक – की लाशें बुधवार को बयावाड़ी के पास एक ही कुएं से बरामद हुईं। दोनों मंगलवार रात से लापता थे। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

मृतकों की पहचान रजनी डुंडेले (48) और मिथुन (29) के रूप में हुई है। रजनी नगर परिषद बैतूल बाजार में लिपिक (क्लर्क) के पद पर पदस्थ थीं, जबकि मिथुन वाटर सप्लाई विभाग में कार्यरत था।

 

सूत्रों के अनुसार, दोनों मंगलवार रात करीब 9 बजे से गायब थे। महिला का मोबाइल घर में ही मिला, जबकि युवक की लोकेशन उसके खेत के पास की बताई गई। देर रात तक जब दोनों घर नहीं लौटे तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। बुधवार सुबह उनकी बाइक और चप्पल कुएं के पास मिलीं। इसके बाद पुलिस ने जब कुएं की तलाश कराई, तो पहले महिला और फिर युवक का शव बरामद किया गया।

 

पुलिस को महिला के।परिजनों से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसे जांच के लिए गोपनीय रखा गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, रजनी के परिजनों ने बताया कि नगरपालिका के कुछ कर्मचारी महिला पर अशोभनीय कमेंट करते थे। रजनी विधवा थीं और मिथुन को बेटे की तरह मानती थीं, लेकिन दफ्तर में उनके संबंधों को लेकर अफवाहें फैलाई जाती थीं। बताया जा रहा है कि इन्हीं तानों और मानसिक दबाव से दोनों ने आत्मघाती कदम उठाया।

महिला के दामाद ब्रजेश के मुताबिक वह कुछ दिन से परेशान चल रही थी।ऑफिस का कुछ टेंशन चल रहा था। कल मेरी वाइफ से भी बात हुई वो कह रही थी मै ऑफिस के टेंशन से परेशान हूं।सहन नहीं कर पा रही हु। कुछ कर लूंगी।हम सात बजे से काल कर रहे थे ।फोन नहीं उठा रही।हमे लगा कहीं शादी में गई होगी।घर पर भी ताला लगा था। खोजबीन की।सीसीटीवी में देखा तो वे भरका वाडी की तरफ जाते दिखाई दी।उन्होंने सुसाइट नोट भी लिखा। ऑफिस के।लोगों द्वारा प्रताड़ित करने की बात लिखी की । ऑफिस के लोग मुझे गलत नजर से देख रहे मेरे चरित्र पर सवाल उठा रहे। हमने खोजा।तब रात में थाने में रिपोर्ट लिखाई। उन्होंने सर्चिंग की तो रात ढाई बजे कुएं में।लाश मिली।

लड़का भी जलप्रदाय में।काम करता।मम्मी जी लड़के को बेटे जैसा मानती थी।पर लड़के के घर वाले शक करते थे।।

 

टीआई अंजना धुर्वे ने बताया कि, “दोनों शवों का पीएम कराया जा रहा है। सुसाइड नोट की तस्दीक की जा रही है। सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।” एसडीओपी सुनील लाटा ने बताया कि दोनों डेड बॉडी कुएं में मिली।उन्हीं के खेत में ।महिला का सुसाइट नोट मिला है।जिसमें लिखा कि लोग कमेंट करते थे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.