Logo
ब्रेकिंग
VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग The court's decision शादी में चाकू बाजी में हुई हत्या के दोषियों को उम्रकैद अंतर्राज्यीय बाइक चोर पकड़ाया, भैंसदेही पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखी बाइकें बरामद भाजपा नेता की जमीन नपवाने गए राजस्व, पुलिस अमले पर हमला बैतूल में हेलमेट चेकिंग अभियान: 14 कर्मचारियों पर जुर्माना, प्रशासन की सख्ती बढ़ी शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित
Header Ad

Sukhbir Badal की बेटी की शादी में गैर हाजिर होने पर बोले CM Mann, मुझे शादी में बुलाया…

पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान आज चंडीगढ़ में युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपने पहुंचे।चंडीगढ़ में पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 5 विभागों में 497 नियुक्ति पत्र सौंपे। इस दौरान उन्होंने विरोधियों पर तंज भी कसा। शादी में गैर हाजिर होने पर सीएम मान ने कहा कि उन्हें शादी में बुलाते ही नहीं है।

इस दौरान सी.एम मान ने कहा कि सुखबीर बादल की बेटी की शादी में उनके अलावा सभी मौजूद थे। आप लोगों ने मुझे नहीं देखा… क्योंकि मुझे बुलाया ही नहीं गया था। मुझे शादी समारोह का निमंत्रण नहीं मिला। वैसे भी मैं इनकी शादियों में जाना भी नहीं चाहता। मेरे अलावा सभी लोग उस शादी में गए थे। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर भी निशाना साधते हुए कहा कि लोग सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन ये लोग सिर्फ मौज-मस्ती करने में लगे हैं।

आपको बता दें कि 12 फरवरी को सुखबीर सिंह बादल की बेटी हरकीरत कौर की शादी हुई थी। उनका विवाह तेजवीर सिंह से हुआ है। जो एक व्यापारी है. वहीं 17 फरवरी सोमवार को चंडीगढ़ में शादी की रिसेप्शन पार्टी आयोजित की गई, जिसमें कई बड़े नेता शामिल हुए। इनके अलावा पंजाबी सिनेमा की कई हस्तियां शादी में शामिल हुईं, जिनमें गिप्पी ग्रेवाल, गुरप्रीत घुग्गी, रंजीत बावा, बब्बू मान, मनकीरत औलाख और कई अन्य हस्तियां शामिल थीं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.