Logo
ब्रेकिंग
13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित बैतूल के लिए गर्व का क्षण — मोहन नागर को मिलेगा पद्मश्री सम्मान बैतूल में भीषण सड़क हादसा: स्कॉर्पियो ने भूतपूर्व सैनिक और भतीजे को मारी टक्कर, दोनों की हालत गंभीर,... डेढ़ करोड़ के छात्रवृत्ति घोटाले का तीसरा आरोपी प्रकाश बंजारे गिरफ्तार, दो पहले ही पकड़े जा चुके भैंसदेही में बड़ा हादसा: स्कूल बस और तूफान की टक्कर में छात्रा की मौत, 11 बच्चे घायल
Header Ad

SSP सस्पेंड करने के बाद पंजाब सरकार की सख्त Warning, अब नहीं खैर…

पंजाब सरकार की ओर से भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़े स्तर पर अभियान जारी है। इसी कड़ी में हाल ही में फाजिल्का के एस.एच.ओ. समेत चार पुलिस कर्मियों को गिरफ्तार किया गया था, और अब इस मामले में फाजिल्का के एस.एस.पी. वरिंदर सिंह बराड़ को सस्पेंड कर दिया गया है। इसके साथ ही इस मामले में एसएचओ मनजीत सिंह, वरिष्ठ कांस्टेबल राजपाल, वरिष्ठ कांस्टेबल शिंदरपाल सिंह और वरिष्ठ कांस्टेबल सुमित कुमार शामिल है।

इस बड़े एक्शन के बाद अब पंजाब सरकार ने ट्वीट शेयर कर पंजाब पुलिस अधिकारियों को सख्त संदेश दिया है। सरकार का कहना है कि पंजाब में भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जा रहा है। भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की जीरो टालरेंस नीति दोहराते हुए कहा कि अधिकारी चाहे किसी भी स्तर का क्यों न हो… मंत्री, विधायक, IAS/PCS अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पंजाब सरकार ने कहा है कि, भ्रष्टाचार करने वाला छोटा हो या बड़ा अधिकारी बख्शा नहीं जाएगा।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि, 17 वर्षीय लड़का दिलराज सिंह के पिता धर्मिंदर सिंह ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन फाजिल्का द्वारा रिश्वत मांगने के सबूत सहित मुख्यमंत्री पोर्टल पर सम्पर्क किया था। नाबालिग दिलराज सिंह से गलती से एक पोर्न साइट पर क्लिक हो गया था, जिसके बाद उसे ब्लैकमेल किया जा रहा था और परिवार से एक लाख रुपए की रिश्वत मांग रहे थे। पुलिस ने बच्चे का मोबाइल फोन जब्त कर लिया और मामला सुलझाने के लिए एक लाख रुपए की रिश्वत मांगी जा रही थी। शिकायत मिलने पर विजिलेंस ने ट्रैप लगाकर आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.