Logo
ब्रेकिंग
पांचवीं,आठवीं फेल के लिए राहत की खबर,1 जून से होगी परीक्षा लल्ली और शिवाजी चौक को बड़े शहरों की तरह बनाए।कलेक्टर ने प्रस्ताव बनाने को कहा बेजुबान के लिए इंसानियत: झुलसे बंदर को युवकों ने गोद में बैठाकर 35 किमी दूर पहुंचाया अस्पताल बैतूल के छात्रों का कमाल: गुंजन देशमुख 10वीं में 5वें स्थान पर, ऋतुजा देशपांडे 12वीं गणित में 7वीं र... बैतूल: शराब दुकानों के टेंडर में लापरवाही, जिला आबकारी अधिकारी अंशुमन सिंह चिढ़ार निलंबित बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग The court's decision शादी में चाकू बाजी में हुई हत्या के दोषियों को उम्रकैद अंतर्राज्यीय बाइक चोर पकड़ाया, भैंसदेही पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखी बाइकें बरामद भाजपा नेता की जमीन नपवाने गए राजस्व, पुलिस अमले पर हमला
Header Ad

Punjab में 29 सितंबर को लेकर हो गया बड़ा ऐलान, यात्रियों की बढ़ेगी मुश्किलें

0

लुधियाना: पंजाब के लोगों के लिए जरूरी खबर है। दरअसल, पंजाब रोडवेज/पनबस/पी.आर.टी.सी. कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन पंजाब 25/11 की एक महत्वपूर्ण बैठक राज्य संस्थापक कमल कुमार की अध्यक्षता में हुई। राज्य चेयरमैन बलविंदर सिंह राठ, राज्य अध्यक्ष रेशम सिंह गिल, रमनदीप सिंह कैशियर, उपाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह पन्नू ने बोलते हुए कहा कि सरकार और विभाग के अधिकारियों द्वारा लंबे समय से कच्चे कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि लगभग 90 कर्मचारी कच्चे काम कर रहे हैं और विभागों को चलाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। पंजाब की जनता को मुफ्त यात्रा की सुविधा कच्चे कर्मचारियों द्वारा ही दी जा रही है, लेकिन सरकार पंजाब के युवाओं का शोषण जारी रखे हुए है। 1 जुलाई 2024 को पंजाब के माननीय मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में संगठन के साथ पैनल मीटिंग हुई थी। जिसमें परिवहन विभाग के लिए अलग नीति बनाने, ठेकेदार बिचौलियों को हटाने और कर्मचारियों को मूल विभागों में सेवा नियमों के तहत स्थायी करने के आदेश दिए गए थे, लेकिन मैनेजमैंट पंजाब के मुख्यमंत्री के आदेशों की अनदेखी करते हुए संगठन की मांगों को अनसुना कर रहा है।

सरकार के साथ 50 से अधिक बैठकें हो चुकी हैं, जिनमें यूनियन के उच्च पदाधिकारी भी शामिल हैं। सरकार जानबूझकर मांगों का समाधान नहीं करना चाहती है। अगर सरकार ने मांगों का तुरंत समाधान नहीं किया तो 29 सितंबर 2025 को परिवहन विभाग के कच्चे कर्मचारी पैदल मार्च कर रोष प्रदर्शन करेंगे, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।  बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष बलजिंदर सिंह, प्रदेश संयुक्त सचिव जोध सिंह, जलोर सिंह, बलजीत सिंह गिल, जतिंदर सिंह दीदारगढ़, हरप्रीत सिंह सोढ़ी, कुलवंत सिंह, रोही राम, रणजीत सिंह, उदीक चंद, सुखविंदर सिंह, दलविंदर सिंह संधू, अमरजीत सिंह आदि शामिल हुए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.