Logo
ब्रेकिंग
VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग The court's decision शादी में चाकू बाजी में हुई हत्या के दोषियों को उम्रकैद अंतर्राज्यीय बाइक चोर पकड़ाया, भैंसदेही पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखी बाइकें बरामद भाजपा नेता की जमीन नपवाने गए राजस्व, पुलिस अमले पर हमला बैतूल में हेलमेट चेकिंग अभियान: 14 कर्मचारियों पर जुर्माना, प्रशासन की सख्ती बढ़ी शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित
Header Ad

PM मोदी ने की MP के गांव की तारीफ तो गदगद हुए CM मोहन, जताया आभार

भोपाल : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पॉडकास्ट के दौरान शहडोल के छोटे से गांव के खिलाड़ियों का जिक्र कर उनका मनोबल बढ़ाया है। डॉ यादव ने अपने बयान में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का मध्यप्रदेश से अत्यंत प्रेम है, इसीलिए हम कहते हैं कि ‘एमपी के मन में मोदी‘।

शहडोल के छोटे से गांव के उभरते फुटबॉल खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए उनकी तुलना ब्राजील से करते हुए उन्होंने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया है। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त किया। प्रधानमंत्री मोदी ने इसके पहले अपने शहड़ोल प्रवास के दौरान विचारपुर गांव के फुटबॉल खिलाड़ियों से भेंट कर उनका मनोबल बढ़ाया था। अब उन्होंने अपने पॉडकास्ट के दौरान इन खिलाड़ियों का जिक्र किया, जिसकी राज्य भर में चर्चा हो रही है।

बता दें कि 30 जुलाई 2023 को प्रसारित हुए मन की बात के 103वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शहडोल जिले के बैगा आदिवासी बहुल गांव विचारपुर को लेकर कहा था- यह फुटबॉल के लिए अपनी एक अलग पहचान रखता है। इसे मिनी ब्राजील के नाम से भी जाना जाता है। पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी और कोच रईस अहमद ने इन्हें फुटबॉल की तरफ मोड़ा। संसाधनों की कमी के बावजूद उन्होंने पूरी लगन से खिलाड़ियों को प्रशिक्षित किया। रईस अहमद की मेहनत रंग लाई और कुछ ही सालों में गांव में फुटबॉल क्रांति शुरू हो गई। अब यहां फुटबॉल क्रांति नामक कार्यक्रम भी चल रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.