Logo
ब्रेकिंग
सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित
Header Ad

OLX-OYO पर विज्ञापन, एक फ्लैट और 500 रुपये रोज का भाड़ा… रेलवे कर्मचारी कर रहा था साइड बिजनेस, पोल खुली तो सन्न रह गए अधिकारी

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में रेलवे कर्मचारी के फ्लैट में छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामान मिला है. गिरफ्तार कमल किशोर बिलासपुर रेलवे में ग्रेड-2 का कर्मचारी है. उसके कमरे से सैकड़ों की संख्या में पुराने मोबाइल, बैट्री, ताले, सिम, लड़की के बाल, यूज्ड कंडोम और रेल हादसों से जुड़ी खबरों की कटिंग मिली है. आरोपी 500 रुपए में कपल को एक दिन के लिए रूम किराए से भी देता था.

मामला भिलाई की पॉश कॉलोनी चौहान ग्रीन वैली का है. फ्लैट के मालिक, रेलवे में ग्रेड-2 कर्मचारी कमल किशोर नायक को हिरासत में लिया गया है. कमल किशोर ने अपने फ्लैट को OLX और एक फर्जी OYO वेबसाइट पर 500 रुपये प्रतिदिन के किराए पर देने का विज्ञापन दिया था. कॉलोनीवासियों को फ्लैट में अजनबी लोगों की लगातार आवाजाही पर शक हुआ. एक युवक और युवती ने ग्राहक बनकर फ्लैट का जायजा लिया, जहां उन्हें एक 16 वर्षीय किशोर मिला, जो जोमैटो में काम करता था.

संदिग्ध गतिविधियां देखकर उन्होंने इसकी सूचना दी. इसके बाद कमल किशोर ने युवक-युवती को कमरे में बंद कर दिया. शोर सुनकर कॉलोनीवासी जमा हुए और पुलिस को बुलाया.

स्मृति नगर चौकी पुलिस ने तुरंत छापेमारी कर कमल और किशोर को हिरासत में लिया. पुलिस को फ्लैट से बरामद रजिस्टर में रेल हादसों की कटिंग्स के साथ कमल की हस्तलिखित टिप्पणियां मिलीं, जिसने मामले को और रहस्यमय बना दिया. बम बनाने की सामग्री की बरामदगी से स्थानीय लोग सहमे हुए हैं. पुलिस प्रवक्ता पद्मश्री तंवर ने बताया कि बरामद सामग्री की फॉरेंसिक जांच की जाएगी और फ्लैट में आने-जाने वालों की पहचान की जा रही है.

कॉलोनी में डर का माहौल

स्थानीय निवासी निर्मला ने बम बनाने की सामग्री से डर का माहौल होने की बात कही और बैचलर युवक-युवतियों की जांच की मांग की. ग्रीन वैली सोसाइटी के प्रभारी पीएसएन राव ने बताया कि उन्हें लंबे समय से फ्लैट में संदिग्ध गतिविधियों का शक था, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.