Logo
ब्रेकिंग
बेटी को देखकर लौट रहे किसान की सड़क हादसे में मौत, साथी गंभीर; खेड़ी के पास अज्ञात ट्रक ने आल्टो को ... 15 दिन तक कुएं में फंसा रहा खतरनाक रसेल वाइपर, कैरेट के सहारे हुआ सफल रेस्क्यू एनसीसी बॉयज़ भर्ती में 49 कैडेट चयनित, फिजिकल और लिखित परीक्षा के बाद बनी मेरिट 40 अपराधों वाले हिस्ट्रीशीटर भीम पर ₹10 हजार का इनाम, पुलिस ने तेज की तलाश,पेट्रोल पंप काण्ड में भी ... रात की बारिश में खोलने पड़े सतपुड़ा के 7 गेट, झरने बह निकले बारिश में ढही दीवार ,दबने से मजदूर की मौत ।बैतूल में 93.4 mm बारिश घर में सो रहा था मासूम,जाने क्या हुआ चली गई जान? नजर आया था जहरीला सांप पर काटने के निशान नहीं मिले 5 लाख की चोरी का दूसरा आरोपी भी दबोचा, ₹10 हजार का इनामी निकला आदतन नकबजन लल्ली चौक का बदलेगा लुक, लगेगा क्लॉक टावर, नगर पालिका बिल्डिंग का पुराना स्वरूप संवरेगा बेंगलुरु से लौट रहे बिहारी युवक की ट्रेन में गई जान, जीआरपी ने किया था रेस्क्यू
Header Ad

खौलता तेल उंडेला, फिर नमक और मिर्च पाउडर भी डाला… कस्टमर के साथ होटल संचालक ने किया ऐसा सलूक

उत्तर प्रदेश के शामली में खाने में सलाद न देने की शिकायत करना दो ग्राहकों को भारी पड़ गया. कस्टमर की शिकायत से गुस्साए होटल संचालक और कर्मियों ने दो ग्राहकों के ऊपर खौलता तेल उंडेल दिया. आरोप है कि बाद में उन दोनों के ऊपर नमक और मिर्च पाउडर भी डाला गया है. मिर्च के चलते एक ग्राहक की आंख में भी चोट लगी है. दोनों को ही गंभीर हालत हायर सेंटर रेफर कर दिया है. पीडितों ने मामले में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है.

जानकारी के मुताबिक, मौहल्ला गुजरान निवासी मुनव्वर अपने दोस्त आरिफ के साथ शनिवार देर रात कैराना रोड स्थित इरफान के होटल पर खाना खाने के लिए गए थे. वहां दोनों ने खाने का आर्डर दिया. आरोप है कि खाना काफी देर बाद आया और कर्मियों ने सलाद नहीं दी. दोनों ने सलाद की मांग की तो होटल कर्मचारियों ने उनकी बात को अनसुना कर दिया.

होटल संचालक ने उंडेला तेल

दोनों ने इसकी शिकायत होटल संचालक इरफान से की. आरोप है कि इरफान ने युवकों के साथ ही अभद्रता करनी शुरू कर दी. बात बढ़ी तो इरफान व होटल कर्मियों ने दोनों युवकों पर पास में रखा खौलता हुआ तेल डाल दिया. इसी दौरान होटल के एक कर्मी ने ऊपर नमक व मिर्च पाउडर का पैकेट उंडेल दिया. घटना के बाद पीड़ितों को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया, जहां पर उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला चिकित्सालय के लिए रेफर किया गया.

परिजनों ने मामला दर्ज करवाया

पीड़ितों के परिजनों ने मामले में होटल संचालक इरफान, शाहरूख, साहिल और वहां काम करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. थाना प्रभारी निरीक्षक क्षितिज कुमार का कहना है कि हमें मामले की तहरीर मिली है. इसकी जांच जारी है. आरोपियों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.