Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

MP में पत्नी-बेटों का खौफनाक ड्रामा: रिटायर्ड डीएसपी को बांधा, घसीटा और लूटकर भागे”

0

शिवपुरी | मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में भौंती थाना क्षेत्र के चंदावनी गांव में रिटायर्ड डीएसपी प्रतिपाल सिंह यादव के साथ उनके ही परिवार ने हैरान कर देने वाला बर्ताव किया। 62 वर्षीय प्रतिपाल सिंह को घर के भीतर रस्सी से बांधकर घसीटा गया। घटना के दौरान एक बेटा उनके सीने पर बैठ गया, जबकि दूसरा पैरों को खींचता रहा।

शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तब तक पत्नी और दोनों बेटे उनका मोबाइल व एटीएम कार्ड लेकर भाग निकले। पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

प्रतिपाल सिंह यादव ने बताया कि वे करीब 15 साल से परिवार से अलग रह रहे हैं। उनकी पत्नी माया यादव झांसी में दोनों बेटों आकाश और आभास के साथ रहती हैं, जबकि बेटी गोरखपुर में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही है।

रिटायरमेंट के पैसों पर विवाद

प्रतिपाल ने बताया कि 20 अगस्त को पत्नी और बेटे गांव आए थे। उन्होंने रिटायरमेंट के बाद मिले पैसों की मांग की। प्रतिपाल के विरोध करने पर जबरन उन्हें झांसी ले जाने की कोशिश की गई। इसी बीच विवाद बढ़ा और बेटों ने उन्हें पकड़ लिया, जबकि पत्नी ने एटीएम और मोबाइल छीन लिया।

पड़ोसियों ने बीच-बचाव किया, तब जाकर आरोपी वहां से भाग निकले।

बेटों पर FIR नहीं कराई

पूर्व डीएसपी प्रतिपाल ने पुलिस को आवेदन देकर मोबाइल और एटीएम वापस दिलाने की गुहार लगाई है, लेकिन बेटों पर FIR दर्ज कराने से इनकार कर दिया है। उनका कहना है कि वे अपने बेटों का भविष्य खराब नहीं करना चाहते।

उन्होंने बताया कि बड़े बेटे को 5 लाख और छोटे बेटे को 15 लाख रुपये देने का वादा किया गया था। बेटी की शादी के लिए उन्हें कुछ पैसे बचाने की जरूरत है। रिटायरमेंट के बाद उन्हें ईपीएफ से 20 लाख रुपये मिल चुके हैं, जबकि 33 लाख रुपये ग्रेच्युटी और अन्य मदों में अभी मिलने बाकी हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.