Logo
ब्रेकिंग
बैतूल में समान शिक्षा की मांग को लेकर जनयात्रा निकली बैतूल को 15 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, 21 नवंबर को विधायक हेमंत खंडेलवाल करेंगे लोकार्पण और भू... आखिर क्यों बदलती है दिवाली की डेट । जानिए 2036 तक की तारीख धनतेरस: आज सोना-चांदी खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, पूजा और दीपदान का भी है विशेष महत्व सिविल जज बनने के बाद भी नहीं डिगा वैराग्य का संकल्प, प्रखरश्री ने चुना मोक्ष का मार्ग बैतूल बनेगा खेलो का हब, कुकरु को मिनी शिमला बनाने की तैयारी,हेमंत खंडेलवाल के प्रयास रंग लाए, मिली 4... जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा का संदेश लेकर आगे बढ़ा रक्तदान अभियान, सनातनी विनोद कुमार बिंदल के मंदिर... सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल बना बैतूल का नंबर 1 को-एड डे स्कूल, एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 202... बैतूल में SevaMitra की शुरुआत, अब घर बैठे बुक करें होम सर्विस फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा
Seva Mitra
Header Ad

आठनेर-मुलताई में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2.40 लाख की अवैध शराब जब्त

0

आठनेर और मुलताई क्षेत्र में आज आबकारी विभाग की टीम ने अवैध मदिरा के संग्रहण और विक्रय के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की। टीम ने  आरोपी राघव दास उर्फ बबलू यादव पिता चंद्र कुमार यादव (उम्र 29 वर्ष), निवासी मुलताई के घर से देसी मदिरा मसाला (180 एमएल) की तीन पेटियां और प्लेन (180 एमएल) की चार पेटियां जब्त कीं। वहीं, ग्राम पंचायत राय आमला** स्थित ढाबे से **देसी मदिरा मसाला (180 एमएल)** की 40 पेटियां, **प्लेन (180 एमएल)** की तीन पेटियां, **बियर लेमाउंट** की 12 बोतलें और 6 केन बरामद की गईं।

 

कार्रवाई में कुल **460.8 बल्क लीटर अवैध मदिरा** जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग **2 लाख 40 हजार रुपए** आंकी गई है। आरोपी के विरुद्ध **मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915** की धारा **34(1)(क)** और **34(2)** के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

 

यह कार्रवाई **कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी** के निर्देशन में **जिला आबकारी अधिकारी अंशुमन चढ़ार** के मार्गदर्शन में की गई।

 

कार्रवाई के दौरान सहायक जिला आबकारी अधिकारी लीला सिंह मुकाती, आबकारी उपनिरीक्षक राजेश वट्टी, सुश्री जुथिका वर्मा (परिवीक्षाधीन), आबकारी आरक्षक अक्षय हुरडे, राजेंद्र राठौड़ , मदनलाल सूर्यवंशी, के.एल. टेकाम,  जगन्नाथ गुरुवे , अबलवंत बारस्कर और सुश्री कुसुम धुर्वे की सराहनीय भूमिका रही।

 

अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध मदिरा के खिलाफ कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.