Logo
ब्रेकिंग
जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा का संदेश लेकर आगे बढ़ा रक्तदान अभियान, सनातनी विनोद कुमार बिंदल के मंदिर... सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल बना बैतूल का नंबर 1 को-एड डे स्कूल, एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 202... बैतूल में SevaMitra की शुरुआत, अब घर बैठे बुक करें होम सर्विस फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ...
Seva Mitra
Header Ad

दिल्ली-NCR में आज होगी मूसलाधार बारिश… इन 15 राज्यों के लिए भी अलर्ट, जानें जम्मू में तबाही के बाद कैसे हैं हालात

0

दिल्ली में बारिश का दौर लगातार जारी है. अब भी मौसम विभाग की ओर से दिल्ली में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. यानी दिल्ली वालों को बारिश से अभी राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. दिल्ली में अगले 5 दिन भारी बारिश की संभावना जताई गई है. बारिश से गर्मी से तो दिल्ली के लोगों को राहत मिल रही है, लेकिन इससे जगह-जगह जलभराव की स्थिति भी पैदा हो गई है. ऐसे में लोगों को परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है

उत्तराखंड से लेकर हिमाचल प्रदेश तक पहाड़ी राज्यों पर भी बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है. पहाड़ी राज्यों में बारिश पहले ही खूब तबाही मचा चुकी है. अब आगे भी मौसम विभाग की ओर से इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. जम्मू-कश्मीर में मंगलवार को हुई तबाही के बाद अब फिर से मौसम विभाग की ओर से राज्य में 2 सितंबर तक बारिश की संभावना है.

इन राज्यों में भी बारिश की संभावना

अगले 7 दिनों के दौरान पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर भारी बारिश जारी रहने की संभावना है. 29 अगस्त से 2 सितंबर के दौरान पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. 29 अगस्त को तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. अगले 2 दिनों के दौरान तेलंगाना में भारी बारिश और अगले 6 दिनों के दौरान तटीय कर्नाटक में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.

2 और 3 सितंबर को केरल में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. 29 और 30 अगस्त को आंतरिक कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, यनम, तमिलनाडु और केरल में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. अगले 7 दिनों के दौरान छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.

अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम का हाल

5 सितंबर तक गुजरात क्षेत्र, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. 29 अगस्त को कोंकण, गोवा, मराठवाड़ा में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. उत्तर-पश्चिम भारत में गरज और बिजली के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. अगले 7 दिनों के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मुजफ्फराबाद में भी भारी बारिश होने की संभावना है.

29 से 30 अगस्त के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कुछ स्थानों पर भारी बारिश जारी रहने की संभावना है. अगले 5 दिनों के दौरान कई स्थानों पर गरज और बिजली के साथ बारिश होने की संभावना है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.