Logo
ब्रेकिंग
आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित बैतूल के लिए गर्व का क्षण — मोहन नागर को मिलेगा पद्मश्री सम्मान
Header Ad

Jalandhar के मशहूर मंदिर में कंजक पूजन के दिन चमत्कार! दर्शनों के लिए उमड़ी भीड़

0

जालंधर: नवरात्रों के अवसर पर कंजक पूजन के दिन सूदा चौक स्थित मशहूर महावीर मंदिर में एक अनोखी घटना देखने को मिली। जानकारी के अनुसार मंदिर में विराजमान माता रानी की मूर्ति अचानक अपने आप हिलने लगी। इस घटना के बाद मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

मंदिर के पुजारी ने बताया कि हर साल नवरात्रों में मंदिर में दुर्गास्तुति का पाठ किया जाता था, लेकिन इस बार किसी कारण यह पाठ प्रारंभ नहीं हो सका। हालांकि, आज माता की मूर्ति हिलने के बाद श्रद्धालुओं के आग्रह पर दुर्गास्तुति का पाठ शुरू कर दिया गया। एक श्रद्धालु महिला ने बताया कि सुबह करीब 9 बजे जब वह दर्शन करने पहुंची, तो माता की मूर्ति लगभग 10 बार हिलती हुई उसने खुद देखी। इसके बाद उसने मोहल्ले के लोगों को सूचना दी, जिसके चलते बड़ी संख्या में लोग मंदिर पहुंचने लगे।

दूसरे श्रद्धालु ने बताया कि करीब 11 बजे पुजारी के आने तक भी मूर्ति हिलती रही। सभी लोग इस घटना को माता रानी का चमत्कार मान रहे हैं। वर्तमान में मंदिर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी हुई हैं और लोग दर्शन के लिए लगातार पहुंच रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.