Logo
ब्रेकिंग
शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र...
Header Ad

बैतूल में भीषण सड़क हादसा: स्कॉर्पियो ने भूतपूर्व सैनिक और भतीजे को मारी टक्कर, दोनों की हालत गंभीर, नागपुर रेफर

0

बैतूल। शहर से लगी इटारसी रोड पर दूध डेयरी के पास शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें भूतपूर्व सैनिक और उनका भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा रात करीब 2:30 बजे हुआ, जब तेज रफ्तार स्कॉर्पियो क्रमांक MP48 ZJ 7577 ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी।

जानकारी के अनुसार, घायल हुए 74 वर्षीय रमेश राव धोटे, निवासी टिकारी, भूतपूर्व सैनिक हैं, जबकि उनके भतीजे 19 वर्षीय दर्श धोटे, पिता सेवेंद्र धोटे, भी हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि दोनों कोसमी क्षेत्र में चल रहे खाटू श्याम प्राण प्रतिष्ठा समारोह से लौट रहे थे, तभी यह दुर्घटना हो गई।

 

परिजन मनोज धोटे ने बताया कि हादसे के बाद दोनों को रात में जिला अस्पताल बैतूल लाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर उन्हें अलग-अलग एम्बुलेंस से नागपुर रेफर किया गया। रमेश राव धोटे को सेवन स्टार हॉस्पिटल और दर्श धोटे को किंग्स वे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। मनोज धोटे बैतूल में लोक सेवा केंद्र का संचालन करते रहे थे। वे कुनबी समाज संगठन के पदाधिकारी भी है।

 

बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो के सभी एयरबैग खुल जाने से चालक सुरक्षित बच गया और हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.