Logo
ब्रेकिंग
अमरकंटक यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में सनसनीखेज घटना: बीसीए की छात्रा ने उठाया आत्मघाती कदम जातिगत जनगणना के प्रारूप पर कांग्रेस का बड़ा हमला: नाना पटोले ने बताया पूरी तरह दोषपूर्ण धमतरी में चंगाई सभा को लेकर भारी बवाल, ASP डीसी पटेल ने संभाला मोर्चा; दोनों पक्षों से पूछताछ जारी रीवा के संजय गांधी अस्पताल की बड़ी लापरवाही: जिंदा मरीज को घोषित किया मृत, शव सुपुर्द करते ही चलने ल... Morena Heavy Rain: मुरैना में फूटा भैंसोरा तालाब, सैकड़ों बीघा फसलें डूबीं; रीझौनी पुल पर चढ़ा सोन न... Gwalior Love Story: बिना मोबाइल 5 ट्रेनें बदलकर 1020 KM दूर प्रेमी के पास ग्वालियर पहुंची झारखंड की ... नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म 'हनुमान अंश' का बॉक्स ऑफिस पर धमाका: गुना पहुंचे म्यूजिक डायर... Chhatarpur District Hospital: खून न मिलने से आदिवासी प्रसूता और नवजात की मौत, अस्पताल प्रशासन पर गंभ... Shahdol Tiger Poaching: बाघों का अंतरराष्ट्रीय शिकारी शेरू पारधी शहडोल से गिरफ्तार, चीन और म्यांमार ... Sagar Hooch Tragedy: बंडा में जहरीली शराब से कोहराम, अब तक 16 की मौत की आशंका; कांग्रेस ने जाम किया ...
Header Ad

कल चुनरी यात्रा के दौरान भारी वाहनों पर पूर्ण प्रतिबंध, पूर्व विधायक निलय डागा करेंगे यात्रा का नेतृत्व

0

खेडी फॉरेस्ट बेरियर से केरपानी तक ट्रैक्टर-ट्राली और मध्यम वाहनों की आवाजाही रहेगी बंद

 

बैतूल। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर बुधवार, 5 नवंबर 2025 को मां ताप्ती की भव्य चुनरी यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा पूर्व विधायक निलय डागा के नेतृत्व में निकलेगी, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल होंगे।

यात्रा प्रातः 7 बजे बैतूल से प्रारंभ होकर गेंदा चौक, करबला घाट, तितली चौराहा, धनोरा, भड़ूस, महदगांव और खेड़ी सावलीगढ़ होते हुए ताप्ती घाट एवं बारह लिंग मंदिर तक जाएगी।

 

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और लगातार आवागमन को देखते हुए जिला यातायात पुलिस ने यात्रा मार्ग पर कई प्रतिबंध लागू किए हैं।

🚫 **यातायात प्रतिबंध व्यवस्था**

 

थाना यातायात बैतूल द्वारा जारी आदेश के अनुसार, **खेड़ी फॉरेस्ट बेरियर से केरपानी तक** मार्ग की चौड़ाई कम और घाट क्षेत्र घुमावदार होने के कारण

👉 **ट्रैक्टर-ट्रालियां, मध्यम एवं सभी प्रकार के भारी वाहन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे।**

 

इसके अलावा —

 

* **परतवाड़ा की दिशा से आने वाले भारी वाहन गुदगांव चौपाटी से खेड़ी सावलीगढ़ तक नहीं जा सकेंगे।**

* **खेड़ी सावलीगढ़ से गुदगांव चौपाटी की दिशा में जाने वाले ट्रक और 407 जैसे वाहन भी चुनरी यात्रा की अवधि में बंद रहेंगे।**

* इसी तरह **आठनेर से कोलगांव और बडोरा से आठनेर मार्ग पर भी अस्थायी प्रतिबंध** रहेगा।

 

🙏 **यातायात पुलिस की अपील**

 

थाना यातायात, बैतूल ने सभी श्रद्धालुओं और वाहन चालकों से **सहयोग और सावधानी बरतने की अपील** की है।

पुलिस ने कहा है कि

 

व्यवसायिक वाहन चालक अपने ट्रक, 407 आदि **होटल, ढाबा या ट्रक ले-वाय जैसे सुरक्षित स्थानों पर खड़े रखें।

तेज गति से वाहन न चलाएं,

तीन सवारी न बैठें,

शराब पीकर वाहन न चलाएं,

मालवाहक वाहनों में सवारी न बैठाएं,

और ट्रैक्टर-ट्रालियों में यात्रियों का परिवहन बिल्कुल न करें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.