Logo
ब्रेकिंग
Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी... Gwalior Hospital Scam: भिंड की गर्भवती महिला के परिजनों से दलाल ने ऐंठे 17,000 रुपये; जेएएच प्रबंधन ...
Header Ad

पत्रकार मयंक भार्गव को गोंडी भाषा में प्रकाशित समाचार पत्र की प्रभावशीलता पर PHD अवॉर्ड

0

पीएचडी करने वाले जिले के पहले और एकमात्र पत्रकार

बैतूल। दैनिक राष्ट्रीय जनादेश के प्रधान संपादक, इंडिया टीवी, पीटीआई भाषा, आकाशवाणी के संवाददाता और भोपाल और बैतूल से प्रकाशित गोंडी भाषा के अखबार लोकांचल के प्रकाशक एवं संपादक जिले के वरिष्ठ पत्रकार, चिंतक, विचारक एवं राजनीतिक समीक्षक मयंक भार्गव को पत्रकारिता में पीएचडी अवार्ड हुई है। श्री भार्गव बैतूल जिले के पहले और एकमात्र पत्रकार हैं जिन्होंने पत्रकारिता में पीएचडी की उपाधि हासिल की है। भोपाल की सैम ग्लोबल यूनिवर्सिटी ने यह पीएचडी अवार्ड की है। श्री भार्गव ने यह उपलब्धि माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय के प्रोफेसर रहे स्वर्गीय पुष्पेंद्र पाल सिंह (पीपी सर) की प्रेरणा से और विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग के प्रोफेसर डॉ. कृष्ण कुमार सिंह के मार्गदर्शन में जनजातीय भाषा गोंडी में प्रकाशित समाचार पत्र की प्रभावशीलता का बैतूल जिले के पाठकों के संदर्भ में अध्ययन विषय पर अपना शोध कार्य पूर्ण किया है।
मयंक भार्गव ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने पूर्वजों और माता- पिता के आशीर्वाद तथा परिवार के सदस्यों के सहयोग को दिया है जिसके कारण यह कार्य संभव हो सका है। मयंक भार्गव को पीएचडी अवार्ड होने पर जिले के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं, अधिवक्ताओं, पत्रकारों, चिकित्सकों, सामाजिक बंधुओं, ईष्टमित्रों, शुभचिंतकों ने बधाई दी है। ख़बरम डॉट कॉम की ओर से भी शुभकामनाएं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.