Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

रामपुर सब स्टेशन का किसानों ने किया घेराव, बिजली कटौती और लापरवाही के खिलाफ फूटा आक्रोश

0

बिजली विभाग की लापरवाही से नाराज़ किसानों ने किया जोरदार प्रदर्शन, रखीं पांच प्रमुख मांगें

बैतूल। शाहपुर ब्लॉक के ग्रामों—ढप्पा, टेमरास, रामपुर, सेहरा, हाशीखुड़, शीतलशिरी, भभूड़ाना, बोर्दी, नवतलसींधा, करंजगांव सहित आसपास के किसानों ने शनिवार को रामपुर सब स्टेशन का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही से तंग आकर सब स्टेशन पर धरना दिया और प्रतीकात्मक रूप से बिजली विभाग की अर्थी निकालकर पुतला दहन किया।

रामपुर सब स्टेशन किसान प्रदर्शन

किसानों का कहना था कि क्षेत्र में पिछले कई महीनों से लगातार बिजली कटौती, जर्जर तारों और खराब ट्रांसफार्मरों की वजह से सिंचाई कार्य प्रभावित हो रहा है। कई बार शिकायत और आवेदन देने के बाद भी विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। किसानों ने आरोप लगाया कि लाइनमैन और अधिकारियों की लापरवाही से सरकारी योजनाओं का लाभ भी किसानों तक नहीं पहुंच पा रहा है।

 

धरना स्थल पर GE, AE, डिप्टी कलेक्टर सहित तीन थानों के टीआई और पुलिस बल मौजूद रहा। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने किसानों को शांत कराया। विभाग की ओर से लिखित आश्वासन दिए जाने के बाद आंदोलन समाप्त किया गया।

 

धरने का नेतृत्व कमलेश यादव ने किया, जिनके साथ बड़ी संख्या में किसान और ग्रामीण उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से पिंटू वरकड़े, धनराज इवने, देवचंद यादव, अविनाश भलावी, आदेश कमरे, अशोक रामदयाल, बामनकर, कमल यादव सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।

 

किसानों ने ज्ञापन के माध्यम से प्रमुख मांगे रखीं —

 

रामपुर सब स्टेशन से वर्तमान लाइनमैन को हटाया जाए।

 

खराब ट्रांसफार्मरों को तुरंत बदला जाए।

 

जर्जर तारों की मरम्मत की जाए।

 

किसानों से की जा रही अवैध वसूली की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई हो।

 

सभी सरकारी योजनाओं का लाभ हर किसान तक पहुंचे यह सुनिश्चित किया जाए।

 

 

किसानों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो आगामी दिनों में फिर से आंदोलन किया जाएगा और बैतूल-भोपाल नेशनल हाइवे जाम कर उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.