Logo
ब्रेकिंग
बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग The court's decision शादी में चाकू बाजी में हुई हत्या के दोषियों को उम्रकैद अंतर्राज्यीय बाइक चोर पकड़ाया, भैंसदेही पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखी बाइकें बरामद भाजपा नेता की जमीन नपवाने गए राजस्व, पुलिस अमले पर हमला बैतूल में हेलमेट चेकिंग अभियान: 14 कर्मचारियों पर जुर्माना, प्रशासन की सख्ती बढ़ी शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट
Header Ad

CS-IT कोर्सेज की बढ़ी डिमांड, CSE-BS की सीटें डबल हुईं, अब होगा CLC राउंड

0

इंदौर। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (DAVV IET Admission 2025) के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (IET) में प्रवेश को लेकर विद्यार्थियों में उत्साह दिखा है। BTech कोर्सेज की 882 सीटें सिर्फ दो चरण की काउंसलिंग में भर गईं, जिसमें 660 रेगुलर, EWS व अन्य कोटे की 192 सीटें है।

बैचलर ऑफ डिजाइन (BDes) की 30 सीटें शामिल थीं। छात्रों के जबरदस्त रुझान के चलते अब CLC राउंड की तैयारी की जा रही है ताकि अगर कोई सीट खाली हो तो उसे कॉलेज लेवल पर भरा जा सके।

CS-BS में बढ़ाई सीटें

खासबात यह है कि पिछले साल ही शुरू किया गया कंप्यूटर साइंस एंड बिजनेस सिस्टम (Computer Science and Business Systems) कोर्स इस बार सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र रहा।

इसकी डिमांड इतनी बढ़ गई कि सीटें 60 से बढ़ाकर 120 करनी पड़ीं। कोर्स की सभी सीटें भरने के बाद विभाग को प्रवेश बंद करना पड़े है। कंप्यूटर साइंस और आईटी जैसे कोर्सेज की मांग भी टॉप पर रही।

स्थिति यह रही कि कुछ ब्रांचेस में आखिरी 1-2 सीटों के लिए 200 से ज्यादा छात्र काउंसलिंग में शामिल थे। इससे साफ है कि आईईटी की ब्रांचेस इस साल छात्रों की पहली पसंद बनीं। खाली सीटों के लिए CLC Gene कोर्स में सीटें रिक्त हैं। उनके लिए संस्थान CLC राउंड करवाने जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.