Logo
ब्रेकिंग
दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नि... क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनाव... गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन ... डूंगरपुर: सत्तु देवकी स्कूल में भरभराकर गिरी कमरे की छत, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड... रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला: DRDO की पारंपरिक मिसाइल तकनीक भारतीय उद्योगों को होगी ट्रांसफर मुंबई में ऑटो चालकों की मराठी परीक्षा पर नया विवाद: 'सिलेबस से बाहर के सवाल पूछ रहा RTO', यूनियन ने ... इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की स्कूल में हिजाब पहनने की याचिका: फैसले को चुनौती देगा AIMPLB; कोर्ट बो... सिंगरौली में फायर ब्रिगेड के पानी से धोई गई BJP विधायक की गाड़ी: कमिश्नर आवास का वीडियो वायरल, सवालो... कानपुर में कूड़े के ढेर से एक्सपायरी टॉफी-चॉकलेट लूटने की मची होड़: वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य व...
Header Ad

एसआईआर को लेकर बूथों पर पहुंचे कांग्रेस जिलाध्यक्ष निलय डागा, जिले में पहली बार सभी 1593 बूथों पर कांग्रेस ने तैयार किया बीएलए नेटवर्क

0

बैतूल। चुनावी तैयारियों के महत्वपूर्ण चरण में कांग्रेस ने अपने बूथ स्तर को जिला भर में मजबूती से खड़ा कर दिया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष निलय डागा एसआईआर को लेकर लगातार सक्रिय हैं और इसी क्रम में उन्होंने जामठी, माथनी, झाड़ेगांव सहित आसपास के बूथों पर पहुंचकर प्रत्यक्ष रूप से व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान वे बूथ लेवल ऑफिसर्स यानी बीएलओ से भी मिले और एसआईआर तथा मतदाता सूची के संबंध में विस्तृत चर्चा की।

निलय डागा ने बताया कि यह पहली बार हुआ है जब बैतूल जिले के पूरे 1593 बूथों पर कांग्रेस के बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) नियुक्त हो चुके हैं। विशेष बात यह है कि निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर भी इन सभी बीएलए के नाम विधिवत दर्ज हो चुके हैं। यह कांग्रेस की बूथ वार मजबूती और तैयारी को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करना ही जीत की कुंजी है और इसी को ध्यान में रखते हुए हर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की जमीनी टीम को सक्रिय किया गया है। बैतूल जिले की पांचों विधानसभा बैतूल, घोड़ाडोंगरी, मुलताई, आमला और भैंसदेही के सभी बीएलए को प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें एसआईआर प्रक्रिया, दावे-आपत्तियों का निराकरण, मतदाता सूची की जांच और बूथ प्रबंधन की गहन जानकारी प्रदान की गई।

निलय डागा ने कहा कि कांग्रेस अब हर बूथ पर मजबूती से खड़ी है। आने वाले चुनाव में कांग्रेस का लक्ष्य है कि हर मतदाता तक पहुंच बनाई जाए और मताधिकार के प्रति जागरूकता बढ़ाई जाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन जनता के बीच पूरी मजबूती से सक्रिय है। उन्होंने यह भी कहा कि एसआईआर के इस महत्वपूर्ण चरण में संगठन का यह अनुशासित और मजबूत नेटवर्क कांग्रेस को बड़ी जीत का आधार देगा।

इस अवसर पर गोकुल पवार, गोलू भूमरकर, तुलसीराम पारदे, हरि पटेल, किरण पारधे, गणेश पंडाग्रे, देवीराम यादव, प्रेम पटेल, धन्नूलाल उइके, पुरुषोत्तम पारधे, तुलसीराम पारधे, कृष्णा वानखेडे, सुनील जावलकर, सरपंच किरण तुलसीराम पारधे, पंचायत सदस्य पूनम बीरबल रावते सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेता उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.