Logo
ब्रेकिंग
VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग The court's decision शादी में चाकू बाजी में हुई हत्या के दोषियों को उम्रकैद अंतर्राज्यीय बाइक चोर पकड़ाया, भैंसदेही पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखी बाइकें बरामद भाजपा नेता की जमीन नपवाने गए राजस्व, पुलिस अमले पर हमला बैतूल में हेलमेट चेकिंग अभियान: 14 कर्मचारियों पर जुर्माना, प्रशासन की सख्ती बढ़ी शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित
Header Ad

Civil Hospital में जबरदस्त हंगामा… माहौल तनावपूर्ण

सिविल अस्पताल में जबरदस्त हंगामा देखने को मिला है। जानकारी के मुताबिक, डेरा बस्सी के सिविल अस्पताल में जमकर हंगामा हुआ और तोड़फोड़ की गई है। बताया जा रहा है कि, अस्पताल में घायल लोगों के उपचार दौरान अन्य युवकों ने आकर हंगामा शुरू कर दिया, जिसके बाद दोनों पक्षों में हाथापाई भी हुई।

मिली जानकारी के अनुसार मामला मुकंदपुर में माइनिंग को लेकर गर्माया था। एक व्यक्ति ने अवैध माइनिंग का मुद्दा उठाते हुए इसकी शिकायत दी थी। जिसके बाद कुछ युवकों ने उस पर हमला कर दिया। पीड़ित व्यक्ति ने हलके के यूथ हनी पर हमला करने का आरोप लगाया है वहीं इस दौरान गोली व तेजधार हथियारों से हमला करने के आरोप लगे हैं। उसने बताया कि ये मुद्दा आज का नहीं बल्कि काफी पुराना है, जिसकी शिकायक पुलिस को भी दी गई थी, लेकिन हमलावों ने उस पर हमला कर दिया, जिसमें उसका एक साथ भी घायल हो गए है। घायलों की पहचान नरेश, मैंबराम, महिपाल वअंग्रेज सिंह के रूप में हुई है।

इस दौरान घायल व्यक्तियों को जब डेरा बस्सी के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया तो हमलावर वहीं पर भी पहुंच गए, जबकि इस दौरान भारी पुलिस फोर्स भी तैनात रही, लेकिन हमलावरों ने अस्पताल में घुसकर हमला कर दिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.