Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

दिल्ली पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर ‘पम्पू’ को किया अरेस्ट… हत्या, डकैती और लूटपाट जैसे 16 केस में था वांटेड

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल (नॉर्दर्न रेंज) ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए कुख्यात और वांछित गैंगस्टर राकेश उर्फ पम्पू को गिरफ्तार कर लिया है. उसके पास से एक सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल और चार जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं. हरियाणा के सोनीपत पुलिस ने राकेश की गिरफ्तारी पर इनाम घोषित किया था. राकेश उर्फ पम्पू फरवरी में वीर ढाबा, मुरथल (सोनीपत) में हुए दीपक उर्फ भांजा मर्डर केस में वांछित था और तभी से फरार चल रहा था, आज से करीब 10 साल पहले गैंगस्टर राकेश के जीजा का मर्डर हुआ था.

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने राकेश उर्फ पम्पू को गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है. राकेश के जीजा का मर्डर होने के बाद वो बदले लेने की फिराक में था. राकेश ने रंजिश में दीपत की हत्या की थी, क्योंकि दीपक राकेश के जीजा के मर्डर में शामिल था. पुरानी रंजिश के चलते राकेश ने दीपक की ढाबे पर हत्या की थी. राकेश अपना खुद का गैंग ऑपरेट करता था. इसके गैंग में लगभग 15 लड़के शामिल है.

गैंग को फिर से कर रहा था एक्टिव

दरअसल स्पेशल सेल की टीम को सूचना मिली थी कि राकेश दिल्ली में फिर से अपने गैंग को सक्रिय करने की कोशिश कर रहा है. 22 जून को सूचना मिली कि राकेश अवैध हथियार के साथ रोहिणी इलाके में आने वाला है. सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने तुरंत एक्शन लेते हुए उसे एक कार में पकड़ लिया. तलाशी में एक पिस्टल और चार जिंदा कारतूस बरामद हुए है. राकेश के खिलाफ हत्या, हत्या की कोशिश, रंगदारी, हमला जैसे कुल 16 से ज्यादा संगीनमामलेदर्जहैं.

कई मामलों में मुख्य आरोपी रहा

राकेश पंपू पर हत्या, वसूली, हत्या की कोशिश, अपहरण और मारपीट जैसे 16 आपराधिक केस अलग-अलग पुलिस स्टेशनों पर दर्ज हैं. पानीपत, करनाल, सोनीपत, रोहतक और राजस्थान में घटनाओं को अंजाम दिया था. पुलिस के मुताबिक, 2015 में पानीपत के सिवाह गांव के सरपंच के भाई और भतीजे की हत्या में उसका नाम सामने आया था. राकेश इसी गांव का ही रहने वाला है. वहीं मार्च 2016 में एक कबड्डी खिलाड़ी की गैंगवार में हत्या हुई थी, जिसमें भी राकेश का नाम सामने आया था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.