Logo
ब्रेकिंग
बेजुबान के लिए इंसानियत: झुलसे बंदर को युवकों ने गोद में बैठाकर 35 किमी दूर पहुंचाया अस्पताल बैतूल के छात्रों का कमाल: गुंजन देशमुख 10वीं में 5वें स्थान पर, ऋतुजा देशपांडे 12वीं गणित में 7वीं र... बैतूल: शराब दुकानों के टेंडर में लापरवाही, जिला आबकारी अधिकारी अंशुमन सिंह चिढ़ार निलंबित बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग The court's decision शादी में चाकू बाजी में हुई हत्या के दोषियों को उम्रकैद अंतर्राज्यीय बाइक चोर पकड़ाया, भैंसदेही पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखी बाइकें बरामद भाजपा नेता की जमीन नपवाने गए राजस्व, पुलिस अमले पर हमला बैतूल में हेलमेट चेकिंग अभियान: 14 कर्मचारियों पर जुर्माना, प्रशासन की सख्ती बढ़ी शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन
Header Ad

Chandigarh में बारिश और ओलावृष्टि का Alert, मौसम विभाग ने दी ये सलाह

0

चंडीगढ़: मौसम विभाग के अनुसार, 4 अक्टूबर से उत्तर भारत में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जो चंडीगढ़ और आसपास का मौसम बदल सकता है।

पश्चिमी विक्षोभ के चलते 5 से 7 अक्टूबर तक चंडीगढ़ सहित उत्तर भारत में तेज़ बारिश, गरज-चमक, तेज हवाओं और ओलावृष्टि की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि 4 अक्टूबर को कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन 5 से मौसम अधिक सक्रिय रहेगा। 5 और 7 अक्टूबर को चंडीगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है, जबकि 6 अक्टूबर को भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने किसानों के लिए भी एडवाइजरी जारी की है। विभाग ने कहा  है कि जो फसलें कट चुकी है, उन्हें सुरक्षित स्थान पर रखें। साथ ही सिंचाई, उर्वरक और कीटनाशकों का प्रयोग कुछ दिनों के लिए रोक दें।

भारी बारिश के चलते जलभराव की स्थिति बन सकती है, इसलिए किसानों और आम लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने लोगों को एक सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी है। हालांकि मौसमी वर्षा अब तक सामान्य से 52 प्रतिशत कमी है, लेकिन आने वाले दिनों में तेज बारिश की संभावना और तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.