Logo
ब्रेकिंग
गंगा में उफान से बिजनौर बैराज का बायां तटबंध धंसा: 100 मीटर ACBM पैच नदी में समाया, युद्धस्तर पर बचा... रामगढ़ में बड़ा औद्योगिक हादसा: 'मां छिन्मस्तिका सीमेंट एंड इस्पात' फैक्ट्री में टरबाइन फटने से 3 इं... बेतिया में दिल दहला देने वाला हादसा: छठिहार में ऑर्केस्ट्रा देख रहे 18 लोगों को बस ने कुचला, 5 की मौ... पुर्तगाल ने क्रिकेट में रचा इतिहास: मोइजेस हेनरिक्स की कप्तानी में जीता ICC T20 सब-रीजनल क्वालिफायर,... दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में सलमान खान से जुड़े जिम में लगी आग: मची अफरा-तफरी, समय रहते निकाले गए लोग कैलिफोर्निया स्टेट असेंबली का ऐतिहासिक फैसला: 8 नवंबर को घोषित किया 'दिवाली डे', पास हुआ प्रस्ताव LIC जीवन उमंग पॉलिसी: प्रीमियम भुगतान के लचीले विकल्प, बोनस और परिवार के लिए रेगुलर इनकम का भरोसा बच्चों की प्राइवेसी उल्लंघन पर TikTok को बड़ा झटका: US सरकार के साथ $400 मिलियन का ऐतिहासिक समझौता रक्षाबंधन 2026: 28 अगस्त को न भद्रा का डर न ग्रहण का असर, जानें पंचक में राखी बांधने का सबसे शुभ समय डैंड्रफ से हमेशा के लिए छुटकारा क्यों नहीं मिलता? जानिए सीबम, यीस्ट और स्कैल्प केयर का कनेक्शन
Header Ad

cattle smuggling:आठनेर पुलिस ने पकड़ी महाराष्ट्र की गौवंश तस्करी,घेराबंदी में ड्राइवर भागा

0

 

बैतूल। cattle smuggling: गौवंश तस्करी एवं मवेशियों के अवैध परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आठनेर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 13 गौवंशों (10 जीवित, 3 मृत) सहित एक पिकअप वाहन जप्त किया है। आरोपी चालक मौके से फरार हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 07 नवम्बर 2025 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि पिकअप वाहन क्रमांक एमएच 04 केएफ 6497 में गौवंशों को क्रूरतापूर्वक बांधकर महाराष्ट्र स्थित कत्लखाने की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम हीरादेही फॉरेस्ट बैरियर पहुंची और नाकाबंदी की गई। कुछ देर बाद संदिग्ध वाहन आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो चालक वाहन मोड़कर भागने लगा। पुलिस द्वारा पीछा करने पर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

वाहन की तलाशी में 10 जीवित एवं 3 मृत गौवंश पाए गए। मौके पर ही गौवंशों को मुक्त कराया गया और वाहन को जप्त कर थाने लाया गया।

जप्त सामग्री —
1️⃣ पिकअप वाहन क्र. एमएच 04 केएफ 6497 — कीमत ₹3,00,000
2️⃣ 10 जीवित गौवंश — कीमत ₹1,00,000
कुल जप्त संपत्ति — ₹4,00,000 (चार लाख रुपये)

इस मामले में फरार चालक के विरुद्ध अपराध क्रमांक 431/25 अंतर्गत धारा 325 भा.दं.सं., धारा 4, 6, 9 मध्यप्रदेश गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम, धारा 9, 11 मध्यप्रदेश कृषि उपयोगी पशु संरक्षण अधिनियम एवं धारा 11(1)(घ) पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

कार्यवाही में सराहनीय भूमिका:
निरीक्षक विजय सिंह ठाकुर, सउनि संतोष चौधरी, सउनि राज पहाड़े, एवं आरक्षक  बीरबल मीणा की रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.