Logo
ब्रेकिंग
नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित बैतूल के लिए गर्व का क्षण — मोहन नागर को मिलेगा पद्मश्री सम्मान बैतूल में भीषण सड़क हादसा: स्कॉर्पियो ने भूतपूर्व सैनिक और भतीजे को मारी टक्कर, दोनों की हालत गंभीर,... डेढ़ करोड़ के छात्रवृत्ति घोटाले का तीसरा आरोपी प्रकाश बंजारे गिरफ्तार, दो पहले ही पकड़े जा चुके भैंसदेही में बड़ा हादसा: स्कूल बस और तूफान की टक्कर में छात्रा की मौत, 11 बच्चे घायल नो पार्किंग में बाइक खड़ी करने पर आरपीएफ ने लगाई जैमर — शराबी युवक ने गुस्से में बाइक को लगाई आग, स्...
Header Ad

एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित

0

भोपाल/बैतूल।विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)–2026 में उत्कृष्ट कार्य के लिए बैतूल जिले को राज्यस्तर पर सम्मान मिला है। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने भोपाल में आयोजित राष्ट्रीय मतदाता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में बैतूल कलेक्टरनरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी को सम्मानित किया।

कार्यक्रम में उप जिला निर्वाचन अधिकारी और संयुक्त कलेक्टर मकसूद अहमद, एसडीएम आमला शैलेंद्र बड़ोनिया, और बीएलओ सुपरवाइजर रामप्रसाद पाल को भी विशेष योगदान के लिए सम्मान प्रदान किया गया।

 

बैतूल जिले ने एसआईआर–2026 अभियान में मतदाताओं के डिजिटाइजेशन कार्य में प्रदेश स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं, आमला विधानसभा प्रदेश की पहली विधानसभा बनी, जहाँ शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन सबसे पहले पूरा किया गया।

 

अभियान के दौरान जिले की टीम ने बीएलओ एप के माध्यम से मतदाता डेटा को समयसीमा में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपलोड किया, जिससे जिले के मतदाता रजिस्टर को सुव्यवस्थित करने में बड़ी सफलता मिली।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.