Logo
ब्रेकिंग
दुबई से पति को तलाशते हुए सतना पहुंची महिला: महिला थाने में दर्ज कराई गुमशुदगी की शिकायत 🛕 खैरागढ़ के जमातपारा में 300 साल पुराना बनबिहारी मंदिर: कृष्ण भक्ति और रियासतकालीन इतिहास का संगम Durg News: दिव्यांगता को बनाया ताकत, दुर्ग के दृष्टिबाधित शिक्षक अवतार गुप्ता ने की डिजिटल एक्सेसिबि... Chhattisgarh BJP News: रायपुर में जुटेगा प्रबुद्ध वर्ग और ओबीसी मोर्चा, संगठन महामंत्री पवन साय देंग... Guru Balakdas Jayanti: पंडरिया में धूमधाम से मनी गुरु बालकदास की 221वीं जयंती, 30 गांवों में निकली भ... NTPC Korba Blackout: एनटीपीसी कोरबा की सभी 7 यूनिट्स एक साथ ट्रिप, 7 राज्यों में गहराया बिजली संकट Jashpur News: 850 साल पुराने रियासतकालीन बालाजी मंदिर में गूंजे श्रीकृष्ण के जयकारे, राजपरिवार ने झु... CGPSC State Service Exam: कम अभ्यर्थियों के चयन पर सीजीपीएससी का स्पष्टीकरण, 21 सितंबर से साक्षात्का... रायगढ़ जिले के लिए गौरव का पल: प्राथमिक शाला सेमरा की दो शिक्षिकाएं राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान से सम... रायपुर में शिक्षक दिवस पर राज्य स्तरीय सम्मान समारोह: 63 उत्कृष्ट शिक्षक सम्मानित, 4 को मिला स्मृति ...
Header Ad

10.68 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन 13 अगस्त को

0

बैतूल 12 अगस्त 2026/जिले में विद्यार्थियों एवं युवाओं के लिए सुविधाओं के विस्तार की दिशा में 10.68 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन 13 अगस्त 2026 को किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर 3 बजे शासकीय एकलव्य महिला आईटीआई, बैतूल में आयोजित होगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शासकीय आईटीआई में 60 सीटर बालक छात्रावास तथा शासकीय एकलव्य महिला आईटीआई में 6 ट्रेड आधुनिक भवन सहित विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया जाएगा। इन निर्माण कार्यों से जिले के तकनीकी शिक्षा संस्थानों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को बेहतर अधोसंरचना एवं आवासीय सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
कार्यक्रम में सांसद श्री दुर्गादास उईके, विधायक श्री हेमंत खंडेलवाल सहित जनप्रतिनिधि एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे। विधायक श्री खंडेलवाल के प्रयासों से 10.68 करोड़ रुपये के इन विकास कार्यों से तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में अधोसंरचना मजबूत होने के साथ ही विद्यार्थियों के लिए बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध होने की उम्मीद है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.