Logo
ब्रेकिंग
बैतूल: शराब दुकानों के टेंडर में लापरवाही, जिला आबकारी अधिकारी अंशुमन सिंह चिढ़ार निलंबित बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग The court's decision शादी में चाकू बाजी में हुई हत्या के दोषियों को उम्रकैद अंतर्राज्यीय बाइक चोर पकड़ाया, भैंसदेही पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखी बाइकें बरामद भाजपा नेता की जमीन नपवाने गए राजस्व, पुलिस अमले पर हमला बैतूल में हेलमेट चेकिंग अभियान: 14 कर्मचारियों पर जुर्माना, प्रशासन की सख्ती बढ़ी शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश
Header Ad

Amritsar में जहरीली शराब का कहर, गांवों की पंचायतों को DC ने जारी किए सख्त निर्देश

अमृतसर : अमृतसर के मजीठा में जहरीली शराब पीने से 17 लोगों की मौत हो गई। मृतक मजीठा के 3 गांवों के रहने वाले हैं जिनमें भंगाली, मरडी कलां और थरीवाल गांवों के युवा शामिल हैं। इस अवसर पर अमृतसर की डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी ने उक्त गांवों की पंचायतों और गणमान्य लोगों से मुलाकात की और उन्हें कहा कि वे अपने गांवों में शराब पीने के आदी लोगों की पहचान करें और अगर उन्होंने बीती रात जहरीली शराब पी है तो उन्हें तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया जाए ताकि आगे और मौतें होने से रोका जा सके।

इस बीच, सभी घटनाओं को लेकर पुलिस की बड़ी कार्रवाई भी देखने को मिली है। जहरीली शराब के बारे में बात करते हुए पुलिस ने कहा कि उन्होंने मुख्य आरोपी प्रभजीत और उसके भाई समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि जहरीली शराब बेचने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

पंजाब के मजीठा में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद पंजाब सरकार ने कड़ा एक्शन लिया है। पुलिस ने नकली शराब रैकेट के मास्टरमाइंड प्रभजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। अमृतसर में ग्रामीण क्षेत्र के SSP ने बताया कि गिरफ्तार अन्य आरोपियों में प्रभजीत का भाई कुलबीर सिंह उर्फ जग्गू, साहिब सिंह उर्फ सराय, गुरजंट सिंह और निंदर कौर शामिल हैं। पूरे नेटवर्क की जांच जारी है।

बता दें कि मजीठा विधानसभा क्षेत्र के अधीन पड़ते 3 गावों में देर शाम जहरीली शराब पीने से अब तक करीब 14 लोगों की मौत हो गई है। इससे पहले मृतकों की संख्या 8 थी, जिसमें गांव भंगाली के 3 , मरडी कलां के 3 और थरयेवाल के 2 लोग शामिल है। यह घटना मजीठा पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाली चौकी भंगाली कलां के बिल्कुल नजदीक हुई। पता चला है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.