Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

आमला पुलिस ने 30 लाख की चोरी का किया खुलासा, यूपी से आरोपी गिरफ्तार — एसपी ने टीम को किया पुरस्कृत

0

बैतूल। आमला थाना पुलिस ने नाहिया स्थित स्टोन क्रेशर से चोरी हुए मिलर ट्रक की वारदात का पर्दाफाश करते हुए आरोपी को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 30 लाख रुपये कीमत का ट्रक भी बरामद किया है।

 

मामला 30 नवंबर की रात का है। ग्राम नाहिया में एम.के. मालवीय स्टोन क्रेशर पर कार्यरत सुपरवाइजर गोलू बराठे ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके यहां काम करने वाला ड्रायवर हरिओम अडलक ट्रक क्रमांक MP 41 ZK 3311 को साइट से लाकर क्रेशर पर खड़ा कर गया था। रात करीब साढ़े 11 बजे जब वह क्रेशर पर पहुंचे तो ट्रक वहां से गायब था। आसपास तलाश करने पर भी कोई सुराग नहीं मिला। इस पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया था।

 

थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच शुरू की। टीम ने हाईवे के टोल प्लाजा और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले, जिसमें आरोपी की पहचान हुई। इसके बाद टीम को बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) रवाना किया गया। वहां से 19 वर्षीय कृष्णकुमार पिता शेरसिंह निवासी ग्राम महाब, थाना स्वाना जिला बुलंदशहर (उ.प्र.) को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ने चोरी की वारदात कबूल की है।

 

पुलिस ने 2 दिसंबर को चोरी गया ट्रक पाढर क्षेत्र में हाईवे किनारे लावारिस हालत में बरामद किया था।

 

इस सफलता पर एसपी वीरेंद्र जैन ने टीम के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर संतोष व्यक्त करते हुए पुलिसकर्मियों को नगद पुरस्कार से सम्मानित किया है।

पुरस्कृत कर्मियों में —

 

* निरीक्षक मुकेश ठाकुर (1000 रु.)

* उपनिरीक्षक अमित पवार (2000 रु.)

* प्रआर अनंतराम यादव (1500 रु.)

* प्रआर बसंत उईके (1500 रु.)

* आरक्षक जितेंद्र पवार (1500 रु.)

* आरक्षक नागेंद्र सिंह (1500 रु.)

* आरक्षक राजेंद्र उइके, साइबर सेल बैतूल (1000 रु.) शामिल हैं।

 

पुलिस का कहना है कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.