Logo
ब्रेकिंग
बैतूल: शराब दुकानों के टेंडर में लापरवाही, जिला आबकारी अधिकारी अंशुमन सिंह चिढ़ार निलंबित बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग The court's decision शादी में चाकू बाजी में हुई हत्या के दोषियों को उम्रकैद अंतर्राज्यीय बाइक चोर पकड़ाया, भैंसदेही पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखी बाइकें बरामद भाजपा नेता की जमीन नपवाने गए राजस्व, पुलिस अमले पर हमला बैतूल में हेलमेट चेकिंग अभियान: 14 कर्मचारियों पर जुर्माना, प्रशासन की सख्ती बढ़ी शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश
Header Ad

Accident: गन्ना भरी ट्रॉली से टकराई छात्रा,मौत

0

बैतूल। शुक्रवार देर शाम सोहागपुर क्षेत्र के साँपना गांव में स्कूल से लौट रही छठवीं कक्षा की छात्रा की गन्ना भरी ट्रॉली से टकराने से मौत हो गई। घटना में 13 वर्षीय अवनि खातरकर पिता कमलेश खातरकर गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उसे बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

 

जानकारी के अनुसार, अवनि स्कूल से घर लौट रही थी, तभी रास्ते में गन्ना लेकर जा रही ट्रॉली से वह टकरा गई। बालिका के पिता के मुताबिक उनकी बेटी दो अन्य सहेलियों के साथ सोहागपुर से सांपना स्थित घर लौट रही थी। रास्ते से गुजर रही ट्रैक्टर ट्रॉली के एंगल से टकराने पर उसके सीने और जबड़े में गंभीर चोटें आईं। घटना की जानकारी मिलने पर वे और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बालिका को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसकी मौत हो गई।

 

ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र से गुजरने वाली सड़क की क्षमता सिर्फ 9 टन की है, लेकिन उससे 50 टन तक गन्ना लादकर ट्रॉलियां गुजरती हैं। इन भारी वाहनों के कारण सड़क बदहाल हो गई है और आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। लोगों ने परिवहन विभाग से इस पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

सोहागपुर सरपंच गौरव राठौर ने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है।उसके बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि हादसा कैसे हुआ।

मृतका अवनि अपने माता-पिता की एकमात्र बेटी थी। पुलिस चौकी प्रभारी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है, रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.