Logo
ब्रेकिंग
बैतूल: शराब दुकानों के टेंडर में लापरवाही, जिला आबकारी अधिकारी अंशुमन सिंह चिढ़ार निलंबित बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग The court's decision शादी में चाकू बाजी में हुई हत्या के दोषियों को उम्रकैद अंतर्राज्यीय बाइक चोर पकड़ाया, भैंसदेही पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखी बाइकें बरामद भाजपा नेता की जमीन नपवाने गए राजस्व, पुलिस अमले पर हमला बैतूल में हेलमेट चेकिंग अभियान: 14 कर्मचारियों पर जुर्माना, प्रशासन की सख्ती बढ़ी शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश
Header Ad

Accident: बैतूल में बाइक सवार छात्रों को पिक अप ने टक्कर मारी,मौत,दो घायल

0
Accident: Pickup truck hits bike-riding students in Betul, dead, two injured
बैतूल: बैतूल जिले के बैतूल बाजार क्षेत्र में शनिवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां बाइक और पिकअप वाहन की आमने-सामने जोरदार टक्कर में 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक-युवती गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, करण पिता जागोराव उइके उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम थावड़ी थाना बैतूल बाजार अपने दोस्त कृष्ण पंद्रम के साथ बाइक से बैतूल बाजार की ओर आ रहा था। रास्ते में उनकी पहचान की एक युवती मिली, जो कक्षा 11वीं की छात्रा बताई जा रही है। उसने पेपर देने स्कूल जाने के लिए लिफ्ट मांगी, जिसके बाद तीनों एक ही बाइक पर बैतूल बाजार की ओर रवाना हुए।
बताया जा रहा है कि जब तीनों बैतूल बाजार नहर के पास रोड पर पहुंचे तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उनकी बाइक को जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसे के बाद तीनों सड़क पर गंभीर रूप से घायल अवस्था में गिर पड़े। घटना देखकर आसपास के लोगों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को जिला अस्पताल बैतूल लाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद करण उइके को मृत घोषित कर दिया, जबकि कृष्ण पंद्रम और छात्रा को गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है जहां दोनों का उपचार जारी है।
पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं, पिकअप वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.