Logo
ब्रेकिंग
बैतूल: शराब दुकानों के टेंडर में लापरवाही, जिला आबकारी अधिकारी अंशुमन सिंह चिढ़ार निलंबित बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग The court's decision शादी में चाकू बाजी में हुई हत्या के दोषियों को उम्रकैद अंतर्राज्यीय बाइक चोर पकड़ाया, भैंसदेही पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखी बाइकें बरामद भाजपा नेता की जमीन नपवाने गए राजस्व, पुलिस अमले पर हमला बैतूल में हेलमेट चेकिंग अभियान: 14 कर्मचारियों पर जुर्माना, प्रशासन की सख्ती बढ़ी शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश
Header Ad

रानीपुर रोड पर हादसा,दो बाइक टकराई,दो की मौत

0

बैतूल सारणी स्टेट हाइवे पर आज देर रात

Betul/ रानीपुर और डैम जोड़ के बीच पेट्रोल पंप के आगे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रानीपुर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर हुई इस दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक दंपति गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों में एक 16 वर्षीय किशोर और युवक शामिल है।।

 

जानकारी के अनुसार, बांका शाहपुर से खोखरा जा रहे नंदू गांव के सुखलाल पांसे अपनी पत्नी संतो पांसे और जवाई राजेश काजले (32), निवासी कांटा वाड़ी, के साथ बाइक से लौट रहे थे। इसी दौरान आम ढाना के पास पेट्रोल पंप के सामने उनकी बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। दूसरी बाइक पर पीयूष उईके (16), निवासी कुही, सवार था, जो बैतूल से अपने घर जा रहा था।

 

टक्कर इतनी जोरदार थी कि पीयूष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राजेश काजले ने घोड़ाडोंगरी ले जाते समय दम तोड़ दिया। हादसे में सुखलाल और संतो पांसे गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही रानीपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को घोड़ाडोंगरी सीएचसी भिजवाया। सुबह दोनों मृतकों का पोस्टमार्टम किया जाएगा। हादसे के बाद बैतूल–सारणी मार्ग पर जाम की स्थिति बन गई, जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नियंत्रित किया।

रानीपुर थाना प्रभारी अरविंद कुमरे ने बताया कि मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। दोनों मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.