Logo
ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
Header Ad

बैतूल पुलिस महकमे में फेरबदल,चार थाना प्रभारियों के तबादले,कार्यवाहक सम्भाल रहे थाने,निरीक्षक लाइन में

0

बैतूल। पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन ने जिले में पुलिस महकमे में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए चार थाना प्रभारियों के स्थानांतरण के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश आज 27 नवंबर 2025 को जारी हुआ है और तत्काल प्रभाव से लागू रहेगा।

जारी सूची के अनुसार— आमला टी आई राजेश सातनकर को आमला से हटाकर भैंसदेही का थाना प्रभारी बनाया गया है।जबकि शाहपुर टी आई मुकेश ठाकुर को आमला टी आई पदस्थ किया गया है 

पुलिस लाइन में अटैच देवकरण डहरिया को शाहपुर की कमान सौंपी गई है। जबकि भैंसदेही टी आई सरविंद धुर्वे को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

आदेश में निर्देश दिए गए हैं कि सभी अधिकारी तत्काल अपने-अपने नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें और इसकी सूचना जिला मुख्यालय को दें।

यह फेरबदल जिले में पुलिस व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की दिशा में उठाया गया कदम माना जा रहा है।

बता दे कि देवकरण डहरिया को मुल्ताई में हुए बवाल के बाद हटा दिया गया था। उन्हें पुलिस लाइन भेजा गया था। आमला में पदस्थ राजेश सातनकर को चार माह पहले चोपना से आमला पदस्थ किया गया था। सरविंद धुर्वे को भी उसी  समय भैंसदेही का चार्ज दिया गया था। 

बता दे कि कोतवाली से हटाए गए निरीक्षक रविकांत डहरिया,बबीता धुर्वे, लंबे समय से लाइन में है।जबकि आठनेर जैसे महाराष्ट्र से सटे थाने में अजाक के टी आई विजय ठाकुर को अजाक और आठनेर दोनों का प्रभार दिया गया है। हालांकि बताया जा रहा है कि उनका पुलिस बल के लिए पीएचक्यू से आदेश हो चुका है।लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।

कार्यवाहक निरीक्षक संभाल रहे थाने 

बैतूल का प्रमुख कोतवाली थाना कार्यवाहक निरीक्षक नीरज पाल के प्रभार में है। जबकि कार्यवाहक निरीक्षक देवकरण डहरिया को अब शाहपुर और कार्यवाहक निरीक्षक के तौर पर काम करते रहे शाहपुर टी आई मुकेश ठाकुर को अब आमला टी आई बना दिया गया है।इसी तरह राजेश सातनकर,नरेंद्र परिहार मुल्ताई  अंजना धुर्वे बैतूल बाजार भी कार्यवाहक निरीक्षक है। बोरदेही में राधेश्याम वट्टी भी कार्यवाहक ही है। इधर एक समय ISO घोषित हुए चोपना थाने की कमान उप निरीक्षक रवि शाक्य,झल्लार मे कार्यवाहक उप निरीक्षक वाहिद खान,बीजादेही में कार्यवाहक निरीक्षक रामकुमार मीणा,और मोहदा में कार्यवाहक उप निरीक्षक विष्णुप्रसाद मौर्य थाना इंचार्ज है। जबकि बैतूल गंज जैसे संवेदनशील और ग्रामीण क्षेत्र वाले थाने की कमान प्रशिक्षु डीएसपी शिफा हाशमी के पास है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.